बिजनेस

FD Interest : कौन-सा बैंक दे रहा 1 व 3 साल की FD पर सबसे अधिक ब्याज

FD Interest : देशभर में बैंक एफडी कराने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अलग-अलग बैंकों ने 1 साल और 3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इनमें से कुछ बैंक सबसे ज्यादा रिटर्न ऑफर कर रहे हैं, जिसकी वजह से निवेशकों में इन स्कीमों को लेकर उत्साह बढ़ गया है। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है इन बैंकों की ब्याज दरें-

HBN News TV – (FD Interest Rate)। जब भी सुरक्षित निवेश की बात आती है, तो निवेशकों के मन में सबसे पहले फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का ख्याल आता है। FD में पैसा सुरक्षित रहता है और निश्चित ब्याज मिलता है। बैंक अलग-अलग समय अवधि के लिए विभिन्न ब्याज दरें पेश करते हैं। अगर आप 1 साल या 3 साल की FD में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह जानना महत्वपूर्ण है कि कौन सा बैंक आपको सबसे अधिक रिटर्न दे रहा है।

 

1 साल की एफडी दरें (1 Year FD Rates)-

 

निजी बैंक (Private Banks)– HDFC Bank  में आम ग्राहकों को 6.25% और सीनियर सिटीजन को 6.75% ब्याज मिल रहा है।
–  ICICI Bank में आम ग्राहकों को 6.25% और सीनियर सिटीजन को 6.75% ब्याज मिल रहा है।
–  Kotak Mahindra Bank में सामान्य एफडी पर 6.25% और सीनियर सिटीजन एफडी पर 6.75% ब्याज मिल रहा है।
–  Federal Bank में सामान्य एफडी पर 6.25% और सीनियर सिटीजन एफडी पर 6.75% ब्याज मिल रहा है।

 

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

सरकारी बैंक (Government Banks)-

 

– SBI में सामान्य एफडी पर 6.25% और सीनियर सिटीजन एफडी पर 6.75% ब्याज मिल रहा है।
– Union Bank Of India में सामान्य एफडी पर 6.40% और सीनियर सिटीजन एफडी पर 6.90% ब्याज मिल रहा है।

– Canara Bank में सामान्य एफडी पर 6.25% और सीनियर सिटीजन एफडी पर 6.75% ब्याज मिल रहा है।

– PNB  में सामान्य एफडी पर 6.25% और सीनियर सिटीजन एफडी पर 6.75% ब्याज मिल रहा है।

3 साल की एफडी दरें (3 Year FD Rates)-

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

निजी बैंक-

 

– IndusInd Bank में 3 साल की एफडी पर 6.65% ब्याज मिल रहा है।
–  Axis Bank में 3 साल की एफडी पर 6.60% ब्याज मिल रहा है।
–  ICICI Bank में 3 साल की एफडी पर 6.60% ब्याज मिल रहा है।
–  HDFC Bank में 3 साल की एफडी पर 6.40% ब्याज मिल रहा है।
–  Kotak Mahindra Bank में 3 साल की एफडी पर 6.40% ब्याज मिल रहा है।

 

सरकारी बैंक-

 

– Bank Of Baroda में 3 साल की एफडी पर 6.40% ब्याज मिल रहा है।
– Union Bank Of India में 3 साल की एफडी पर 6.40% ब्याज मिल रहा है।
– SBI में 3 साल की एफडी पर 6.30% ब्याज मिल रहा है।
– Canara Bank में 3 साल की एफडी पर 6.25% ब्याज मिल रहा है।
– PNB में 3 साल की एफडी पर 6.25% ब्याज मिल रहा है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

सीनियर सिटीजन (senior citizen) के लिए: लगभग हर बैंक में अतिरिक्त 0.50% ब्याज का लाभ दिया जा रहा है।

 

इन बातों का रखें ध्यान-

 

आरबीआई (Reserve Bank of India) की DICGC योजना आपके बैंक जमा की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। इस स्कीम के तहत, किसी भी बैंक में किए गए आपके एफडी (FD) निवेश की ₹5 लाख तक की राशि की गारंटी होती है। इसका अर्थ है कि यदि दुर्भाग्यवश बैंक दिवालिया हो जाए, तब भी आपको ₹5 लाख तक की आपकी राशि वापस मिल जाएगी।

First published on: November 14, 2025 12:11 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading