बिजनेस

FD Interest Rates : 444 दिन की एफडी में 2 लाख रुपये निवेश करने पर मिलेगा 20 हजार से ज्यादा ब्याज

FD Interest Rates : एफडी में पैसा लगाने वालों के लिए गुड न्यूज है। मौजूदा समय में देश के कई सरकारी और प्राईवेट बैंक फिकस्ड डिपॉजिट पर शानदार ब्याज दे रहे हैं। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह बेस्ट मौका हो सकता है। यदि आप 444 दिन वाली एफडी (FD) में दो लाख रुपये इन्वेस्ट करते हैं तो 20 हजार से ज्यादा का ब्याज पा सकते हैं।

HBN News Tv – (FD Interest Rates) फिकस्ड डिपॉजिट भारतीय निवेशकों की सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा निवेश विकल्प में से एक है। बाजार में विभिन्न निवेश के विकल्प मौजूद हैं, लेकिन जब बात सुरक्षित और ज्यादा रिटर्न देने वाली निवेश विकल्प की आती है तो हर कोई एफडी में पैसा लगाना चाहता है। दरअसल, FD में गारंटीड रिटर्न मिलता है। मौजूदा समय में देश के कई सरकारी और प्राईवेट बैंक एफडी (FD Rate) पर तगड़ा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

एफडी में निवेश करना सुरक्षित भी माना जाता है। दरअसल, एफडी (FD cover insurance) में निवेश करने पर 5 लाख रुपये तक का कवर बीमा मिलता है। इसका मतलब यह है कि अगर आपने किसी बैंक में पांच लाख रुपये की एफडी करवाई है या फिर 1-1 लाख की पांच एफडी करवाई हैं और ऐसी स्थिति में बैंक डूब जाता है तो आपका पैसा वापस मिलेगा।

इसी वजह से आज एफडी (FD) निवेशकों का भरोसेमंद निवेश विकल्प बना गया है। अगर आप भी एफडी (Fixed Deposit) में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो निवेश करने से पहले सभी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर कर लें। इसके बाद जो बैंक सबसे अधिक ब्याज दे रहा है उस बैंक की एफडी में पैसा निवेश करें।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

PNB एफडी रेट

सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB FD Interest Rates) अपने ग्राहकों को एफडी पर जबरदस्त ब्याज ऑफर कर रहा है। पीएनबी (PNB Fd Rate) 360 दिनों की एफडी पर आम ग्राहकों को 6.06 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7.45 प्रतिशत ब्याज प्रदान कर रहा है, जो ग्राहक 1 साल के लिए एफडी में पैसा लगाना चाहते हैं‌। उनके लिए पीएनबी बैंक की है। एफडी स्कीम बेस्ट निवेश विकल्प है।

SBI एफडी रेट

भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI Fixed Deposit) भी अपने करोड़ों ग्राहकों को एफडी पर बंपर ब्याज दे रहा है। एसबीआई बैंक (SBI Bank) 444 दिन की एफडी पर आम ग्राहकों को 6.60 प्रतिशत का ब्याज पेश कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 50 पॉइंट ज्यादा ब्याज यानी 7.10 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है जो ग्राहक लंबी अवधि के लिए पैसा लगाना चाहते हैं। उनके लिए यह एफडी स्कीम उपयुक्त है।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

HDFC बैंक एफडी रेट

देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक एचडीएफसी (HDFC FD Rate) 18 से 21 महीना की एफडी पर तगड़ा ब्याज दे रहा है। बैंक सामान्य ग्राहकों को 6.60 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7,10 प्रतिशत के ब्याज की पेशकश की जा रही है।

Axis बैंक की एफडी रेट

PNB, एसबीआई (SBI) और एचडीएफसी (HDFC) के बाद एक्सिस बैंक भी अपने ग्राहकों को FD पर शानदार ब्याज दे रहा है। एक्सिस बैंक (Axis Bank FD Interest Rate) 5 से 10 साल की लंबी अवधि की एफडी पर आम ग्राहकों को 6.7 प्रतिशत का ब्याज प्रदान कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7.35 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है जो ग्राहक लंबे समय के लिए एफडी (FD Rate) में पैसा लगाना चाहते हैं। उनके लिए एक्सिस बैंक की एफडी सबसे बेस्ट है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

First published on: September 05, 2025 08:53 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading