Delhi Property Rates : दिल्ली-NCR के इस इलाके में 81% बढ़ी प्रॉपर्टी कीमत, अभी और आएगा उछाल
Delhi property rates - राजधानी दिल्ली तेजी से डेवलेप हो रही है। यहां पर एयरपोर्ट, मेट्रो सुविधाएं और बेहतर सड़क सुविधाओं के चलते प्रॉपर्टी की कीमतें सातवें आसमान पर जा पहुंची है। आज दिल्ली एनसीआर में प्रॉपर्टी खरीदने में अमीरों के भी पसीने छूट रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के इस इलाके में प्रॉपर्टी की कीमत 81 प्रतिशत तक बढ़ी है। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में किन इलाकों में तेजी आएगी।
HBN News Tv – (Delhi Property Rates)। देश की राजधानी तेजी से विकसित होता हुआ महानगर है। राजधानी में हाईटेक सुविधाएं और यहां देश की कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस होने से पिछले पांच सालों से प्रॉपर्टी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।
हाल ही में एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके तहत दिल्ली में घरों की कीमतों में 81 प्रतिशत की बढ़ौतरी आई है। दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी रेट (Delhi-NCR property rates hike) हाइक के मामले में ग्रेटर नोएडा सबसे आगे रहा है, यहां पर लगातार जमीन और घरों की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है।
यहां पांच सालों में 98 प्रतिशत बढ़े प्रॉपर्टी रेट –
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR property rates) में ग्रेटर नोएडा ने प्रॉपर्टी की कीमतों में सबसे अधिक बढ़ौतरी देखने को मिली है। 2020 से 2025 के बीच पांच सालों में मकानों की कीमतों में 98 प्रतिशत की वृद्धि आई है। 2020 की पहली तिमाही में यहां औसत कीमत 3,340 रुपये प्रति वर्ग फुट थी, जो अब डबल हो चुकी है।
2025 की पहली तिमाही में यह बढ़कर 6,600 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई। इसका मतलब है कि इस साल मार्च के आखिरी तक प्रॉपर्टी की कीमतें (Property Rate) डबल हो गई हैं। नोएडा भी इस मामले में पीछे नहीं है। यहां घरों के रेट में 2020 से 2025 के बीच 92 प्रतिशत का उछाल आया है। 2020 की पहली तिमाही में यहां औसत कीमत 4,795 रुपये प्रति वर्ग फुट थी जो 2025 के मार्च तक बढ़कर 9,200 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रॉपर्टी की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड ?
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रॉपर्टी की कीमतों (Greater Noida Property) में 24 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है, जिससे यह 8,450 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गई है, जबकि पूरे NCR में प्रॉपर्टी की कीमतें 30 प्रतिशत तक बढ़ी हैं, नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्रॉपर्टी के रेट 34 प्रतिशत और 33 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। इससे पता चलता है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा, प्रॉपर्टी के मामले में NCR के अन्य क्षेत्रों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
गुरुग्राम में कितने बढ़े प्रॉपर्टी रेट –
गुरुग्राम (gurugram property rates) और द्वारका भी रियल एस्टेट तेजी से ग्रोथ कर रहा हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में न्यू गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की औसत कीमत 10,350 रुपये प्रति वर्ग फुट थी। 2019 से यह 76 प्रतिशत और 2024 में 34 प्रतिशत ज़्यादा है। गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमत 84 प्रतिशत बढ़ी है। 2020 की पहली तिमाही में यहां प्रॉपर्टी के रेट 6,150 रुपये प्रति वर्ग फुट थी, जो 2025 के मार्च तक बढ़कर 11,300 रुपये प्रति वर्ग फुट पर जा पहुंची है।
द्वारका एक्सप्रेसवे में भी प्रॉपर्टी रेट में तेजी –
द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) दिल्ली और गुरुग्राम को जोड़ता है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से आसपास के इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमत पिछले 5 सालों में डबल हो गई है। द्वारका, गोल्फ कोर्स रोड, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन (Golf Course Extension) और ओल्ड गुरुग्राम जैसे इलाकों से कनेक्टिविटी बढ़ने के वजह से यहां प्रॉपर्टी रेट बढ़े हैं। साल 2019 में यहां कीमत 5,360 रुपये प्रति वर्ग फुट थी, जो पिछले महीने बढ़कर 11,000 रुपये प्रति वर्ग फुट पर जा पहुंची है।
इस इलाके में सस्ते में मिल रहे मकान –
एक ओर जहां दिल्ली एनसीआर के इलाकों में प्रॉपर्टी रेट सातवें आसमान पर जा पहुंची है वहीं, सोहना रोड गुरुग्राम (Sohna road gurugram) के दक्षिण में साल 2024 में वहां प्रॉपर्टी की औसत कीमत 6,000 रुपये प्रति वर्ग फुट थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोहना रोड में सस्ते में मकान खरीदने वालों के लिए सही जगह है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोहना रोड में प्रॉपर्टी में निवेश (Investing in property in Sohna Road) करने पर 2021 के अंत से 2024 के अंत तक 59 प्रतिशत तक का रिटर्न मिला है, जबकि इसी दौरान किराये में केवल 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसका मतलब है कि सोहना रोड में प्रॉपर्टी खरीदना किराए पर देने से ज़्यादा फायदेमंद है।
दिल्ली और फरीदाबाद में प्रॉपर्टी की कीमत –
दिल्ली और फरीदाबाद में प्रॉपर्टी रेट में बहुत कम (freedabad property rates hike) बढ़ौतरी देखने को मिली है। दिल्ली में पिछले 5 सालों में प्रॉपर्टी की कीमतें केवल 38 प्रतिशत ही बढ़ी है। वहीं, 2020 की शुरुआत में यह 18,200 प्रति वर्ग फुट थी, जो अब 25,200 पर ही पहुंची है। यह NCR के अन्य शहरों की तुलना में सबसे कम बढ़ौतरी है।
फरीदाबाद में भी प्रॉपर्टी की कीमतें (Faridabad Property Rate) कम बढ़ी हैं, जहाँ कीमतों में सिर्फ 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साल 2020 में 3,200 प्रति वर्ग फुट से बढ़कर यह अब 4,800 प्रति वर्ग फुट हो गई है। यह गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा की तुलना में काफी कम है।
First published on: August 15, 2025 02:12 PM