बिजनेस

CIBIL Score : 25 हजार की सैलरी पर लोन लेने के लिए कितना होना चाहिए सिबिल स्कोर

CIBIL Score : आज के समय में लोन सबकी जरूरत बन चुकी है। अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर पर्सनल लोन एक अच्छा रास्ता है। लेकिन पर्सनल लोन लेने के लिए भी कई शर्तों और डॉक्यूमेंट को पूरा करना होता है। इसके लिए सबसे पहले तो आपका सिबिल स्कोर बेहतर होना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 25 हजार की सैलरी पर पर्सनल लोन लेने के लिए कितना सिबिल स्कोर होना चाहिए। चलिए जातने हैं।

HBN News Tv – (CIBIL Score) बढ़ती महंगाई के इस दौर में अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत हर किसी को होती है। कई बार इमरजेंसी में अचानक पैसों की जरूरत आन पड़ती है। ऐसे में पर्सनल लोन सबसे आसान ऑप्शन साबित हो सकता है।

पर्सनल लोन (Personal Loan) से आप अपनी छोटी मोटी सभी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। पर्सनल लोन छोटी अमाउंट का लोन होता है। इसी वजह से इसकी ब्याज दरें महंगी होती है। पर्सनल लोन की रकम को हर महीने EMI के रुप में चुकानी होती है।

 

बता दें कि क्रेडिट कार्ड (Credit Card) जैसे शॉर्ट-टर्म लोन की तुलना में पर्सनल लोन काफी सस्ता और आसान ऑप्शन है। पर्सनल लोन अच्छी सैलरी और बेहत सिबिल स्कोर वालों को जल्दी मिल जाता है। आज डिजिटल युग में पर्सनल लोन लेना और भी आसान हो गया है। घर बैठे आप मोबाइल पर ही पर्सनल लोन (Personal Loan Process) से जुड़ी पूरी प्रोसेस करके अपनी रकम प्राप्त कर सकते हैं।

 

लोन लेन के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र –

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

भारत का कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 21 से 60 साल के बीच है वह आसानी से पर्सनल लोन (Personal Loan News) ले सकता है। इसके लिए आपकी रेग्युएलर इनकम भी होनी चाहिए। अगर ये सभी शर्तें पूरी होती हैं तो लोन मिलने में कोई भी दिक्कत नहीं आती है। आमतौर पर इन व्यक्तियों को लोन जल्दी मिलता है जिनका सिबिल स्कोर अच्छा होता है। इसके अलावा कोई स्थाई इनकम होती है।

लोन लेने के लिए सैलरी भी सबसे अहम फैक्टर होती है। हर बैंक या NBFC की अपनी एक कम से कम सैलरी की शर्त होती है, जिसके अनुसार वो लोन अप्रूव (Personal Loan Approval) करते हैं। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि पर्सनल लोन लेने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए? चलिए जानते हैं –

 

25, 000 सैलरी वालों को मिल सकता है पर्सनल लोन

 

यदि आपकी सैलरी 25000 रुपए महीना है, तो आप पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, ये बैंक पर निर्भर करता है कि वह सैलरी पर कितना पर्सनल लोन देता है। कुछ बैंक 25 से 30 हजार महीना कमाने वालों को भी लोन नहीं देते है। वहीं कुछ बैंक इससे कम सैलरी वालों को भी लोन दे देते हैं।

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

आमतौर पर बैंक आपकी प्रति महीना सैलरी के 10 से 24 गुना तक लोन दे सकते हैं। इस हिसाब से यदि आपका वेतन 25, 000 है, तो लगभग 2.5 से 3 लाख रुपये का लोन पा सकते हैं। हालांकि, फाइनल अमाउंट बैंक की पॉलिसी (Bank’s policy) और आपकी क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करेगा।

25 हजार की सैलरी पर लोन लेने के लिए शर्तें –

 

लोन लेने वाला भारतीय नागरिक होना चाहिए
21 से 60 साल के बीच उम्र होनी चाहिए
प्राइवेट या सरकारी नौकरी होनी चाहिए
सैलरी स्लिप और इनकम प्रूफ जरूरी
700 से ऊपर सिबिल स्कोर

 

पर्सनल लोन के लिए इंपोर्टेंट कागजात –

 

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

आइडेंटिटी प्रूफ : आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर ID
एड्रेस प्रूफ : आधार कार्ड या बिजली-पानी का बिल
इनकम प्रूफ : सैलरी स्लिप और बैंक स्टेटमेंट

 

यहां बताई गई सभी शर्तों को आप पूरा कर सकते हैं तो बैंक से आपको आसानी से पर्सनल लोन (Personal Loan) मिल जाएगा। बस आपको यह देखना होगा कि आप एलिजिबल हैं या नहीं। अगर आप बैंक की शर्तों पर खरें उतरते हैं तो फिर ब्याज दर, रीपेमेंट पीरियड और बाकी चार्जेज के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

अगर बहुत कम समय के लिए लोन ले रहे हैं तो अधिक ब्याज चुकाना पड़ सकता है ऐसे में EMI (Personal Loan EMI Calculation) महंगी पड़ेगी। वहीं अगर लंबी अवधि के लिए लोन लेते हैं तो लोन महंगा बन जाएगा। इसलिए EMI का ऐसा प्लान चुनें, जिसकी वजह से पर आर्थिक बोझ न बढ़े और किस्त आसानी से चुका पाएं।

First published on: August 13, 2025 02:10 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading