बिजनेस

CIBIL Score : लोन लेने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, खराब सिबिल स्कोर की टेंशन खत्म

CIBIL Score : जब भी बता लोन लेने की आती है तो हर कोई सबसे पहले सिबिल स्कोर चेक करता है, क्योंकि सिबिल स्कोर के आधार पर लोन मिलता है। अगर यह अच्छा होता है तो आसानी से लोन मिल जाता है, लेकिन अब खराब सिबिल वालों को भी फटाफट लोन मिल जाएगा। हाल ही में सरकार ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। चलिए जानते हैं -

HBN News Tv – (CIBIL Score)। लोन लेने के लिए सिबिल स्कोर सबसे अहम होता है। इसकी के आधार पर बैंक यह तय करते हैं कि ग्राहक को लोन दिया जाएगा या नहीं। अगर सिबिल स्कोर खराब होता है या फिर कम होता है तो बैंक लोन आवेदन को रद्द कर देते हैं।

अगर आपका भी सिबिल स्कोर खराब है और बैंक से लोन लेना चाहते हैं, लेकिन बैंक लोन आवेदन को कैंसिल कर दिया है तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब सिबिल स्कोर कम होने के बाद भी आसानी से लोन मिल जाएगा।

 

खराब सिबिल स्कोर के बाद मिलेगा लोन?

 

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा (Lok sabha) में जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कोई न्यूनतम क्रेडिट स्कोर की शर्त नहीं रखी है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहली बार लोन ले रहे हैं।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

अगर आपका सिबिल स्कोर खराब (CIBIL score Down) है या कम है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हाल ही में वित्त मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि बैंक केवल इसी आधार पर आपका लोन आवेदन कैंसिल नहीं कर सकते हैं कि वे आपके लोन चुकाने की क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए अन्य तरीकों का भी उपयोग करेंगे।

 

बिना जांच-पड़ताल के नहीं मिलेगा लोन –

 

आरबीआई (RBI News) ने 6 जनवरी, 2025 को एक ‘मास्टर डायरेक्शन’ जारी किया, जिसके तहत बैंक और वित्तीय संस्थान अब केवल क्रेडिट हिस्ट्री न होने के कारण लोन आवेदन रद्द नहीं कर सकते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि बिना किसी जांच-पड़ताल के ही लोन मिल जाएगा। बैंक अभी भी आवेदक की लोन चुकाने की क्षमता और वित्तीय विश्वसनीयता की पूरी पड़ताल करेंगे। इसके बाद ही लोन दिया जाएगा।

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

वे आपका क्रेडिट इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट (CIR), पहले के लोन चुकाने का रिकॉर्ड, लोन सेटलमेंट (loan settlement), रीस्ट्रक्चरिंग या डिफॉल्ट हिस्ट्री जैसे फैक्टर्स देख सकते हैं। सिबिल स्कोर (CIBIL Score) के बिना लोन देने का जोखिम समझा जा सकता है।

 

क्रेडिट रिपोर्ट को लेकर आरबीआई के नियम –

 

आरबीआई के नियमों (RBI Rule) के मुताबिक, क्रेडिट रिपोर्ट प्राप्त करने की अधिकतम फीस 100 रुपये है। इसके साथ ही आरबीआई ने यह भी साफ कर दिया है कि क्रेडिट रिपोर्ट, जिसमें क्रेडिट स्कोर (credit score) भी शामिल है, क्रेडिट रिपोर्ट को साल में एक बार बिना किसी फीस के प्राप्त कर सकते हैं, बशर्ते व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री हो।

 

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

सिबिल स्कोर नहीं होगा बंद –

सिबिल स्कोर (CIBIL Score Update) के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जिसपर अब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में सिबिल स्कोर बंद नहीं होगा और न ही इसे किसी सरकारी संस्था ने बदला है। सिबिल और दूसरी क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनियां आरबीआई (RBI Rule) की निगरानी में काम करती रहेंगी।

 

सरकार की ओर से लोन प्रणाली को और ज्यादा आसान बनाया जा रहा है ताकि लोन मिलना आसान हो जाएगा। इसके लिए अब सिबिल स्कोर (CIBIL Score) की आवश्कता नहीं होगी। सरकार का मकसद है कि अगर किसी का सिबिल स्को नहीं है या खराब है तो उसे आसानी से कर्ज मिल सके। सरकार के इस कदम का फायदा, खासकर युवा और छोटे व्यवसायी को होगा। इससे उन्हें अपनी क्रेडिट हिस्ट्री बनाने में मदद मिलेगी और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

First published on: August 27, 2025 03:07 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading