Post Office की इस स्कीम में निवेश करके थोड़े समय में कमा सकते है लाखों रुपये
Post Office Scheme : नई तकनीकी के इस दौर में आजकल हर कोई अपने पैसे को कहीं ना कहीं निवेश करने की प्लानिंग कर रहा है। अगर आप भी अपने पैसे को निवेश करने के लिए किसी सेफ रास्ते की तलाश कर रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करके आप थोड़े समय में लाखों रुपए कमा सकते हैं।
HBN News TV- (Post Office New Scheme) पोस्ट ऑफिस की तरफ से अपने ग्राहकों को लाभ प्रदान करने के लिए कई तरह की स्कीमें शुरू की गई है। पोस्ट ऑफिस की स्कीमों में निवेश करके आप काफी कम समय में मोटा पैसा कमा सकते है। अगर आप भी अपने पैसे को कहीं निवेश करने के लिए गारंटीड रिटर्न (Post office best scheme) वाली स्कीम तलाश रहे है तो पोस्ट ऑफिस (Post Office Best Scheme) द्वारा शुरू की गई कई स्कीमें आपके लिए बेस्ट रह सकती है।
अगर आप ऐसे इनवेस्टमेंट ऑप्शन (Best Investment Option) की तलाश में हैं जहां पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहे और तय समय के बाद शानदार रिटर्न भी मिले, तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office Time Deposit Scheme) एक अच्छा निवेश विकल्प है जहां आपका पैसा सुरक्षित रहता है और तय समय के बाद अच्छा रिटर्न मिलता है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम
Post Office Time Deposit Scheme सरकार द्वारा समर्थित है, इसलिए इसमें निवेश सुरक्षित है और बाजार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता। यह स्कीम सुरक्षित रिटर्न और रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए अच्छी है। इसमें निवेश करने पर आपको तय ब्याज मिलता है, जिससे आपकी कमाई का अनुमान पहले से ही लगाया जा सकता है।
अपनी सुविधा देखकर चुनी जा सकती है समय सीमा
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेशक अपनी सुविधा के हिसाब से समय चुन सकता है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए खाता खोला जा सकता है। हर अवधि के लिए ब्याज दर अलग होती है। ऐसे में निवेशक समय अवधि को अपने हिसाब से सैलेक्ट कर सकता है।
इस स्कीम की ब्याज दरें कुछ ऐसी है…
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office TD interest Rates 2025) में फिलहाल 1 साल के लिए 6.9 %, 2 साल के लिए 7 %, 3 साल के लिए 7.1 % और 5 साल के लिए 7.5% सालाना ब्याज मिल रहा है।
ब्याज से कर सकते है लाखों की कमाई
अगर आप Post Office Time Deposit Scheme में 5 साल के लिए 4.5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो 7.5% सालाना ब्याज के हिसाब से आपको 5 साल बाद लगभग 6,52,477 रुपये मिलेंगे। इसमें से 2,02,477 रुपये आपको ब्याज के रूप में मिलेंगे।
मिलेगा टैक्स बचत का भी लाभ
इस स्कीम का एक बड़ा फायदा यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको टैक्स छूट मिलती है। अगर आप 5 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश करते हैं, तो आप आयकर के नियमों के तहत 80C में टैक्स छूट का लाभ (Tax exemption benefits) उठा सकते हैं।
कौन कर सकता है इस स्कीम में निवेश
पोस्ट ऑफिस की इस खास स्कीम में आप निवेश की शुरुआत सिर्फ 1 हजार रुपये से कर सकते है और इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। इस स्कीम में आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से खाता खोल सकते है। पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में आप सिंगल या ज्वाइंट खाता खोल सकते हैं। ऐसे में पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office Latest Scheme) उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो रिस्क से बचकर सुरक्षित और तय रिटर्न चाहते हैं। इसमें आपका पैसा सुरक्षित रहता है और आपको तय समय पर तय ब्याज मिलता है।
First published on: December 29, 2025 10:49 PM