बिजनेसबिग ब्रेकिंग

Atal Pension Yojana : अटल पेंशन योजना में पेंशन बढ़ोतरी पर सरकार ने संसद में दिया जवाब, आपके लिए जानना जरूरी

Atal Pension Yojana : अटल पेंशन योजना (APY) में पेंशन बढ़ोतरी को लेकर चर्चा लगातार बनी हुई है। हाल ही में अटल पेंशन योजना (APY) में पेंशन बढ़ाने को लेकर संसद में सवाल उठाया गया था। आपको बता दें कि यह योजना खासकर गरीब और असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए आर्थिक सुरक्षा (economic security) सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है इस पर सरकार का क्या जवाब रहा-

HBN News TV – (Atal Pension Yojana) अटल पेंशन योजना (APY) की शुरुआत मई 2015 में की गई थी। इसका उद्देश्य देश में एक मजबूत और यूनिवर्सल सोशल सिक्योरिटी सिस्टम (Universal Social Security System) तैयार करना है। इस योजना के तहत सब्सक्राइबर्स को 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक की न्यूनतम गारंटीड मासिक पेंशन मिलती है। पेंशन की राशि और सब्सक्राइबर की उम्र के आधार पर मासिक योगदान 42 रुपये से 1,454 रुपये तक निर्धारित होता है।

अटल पेंशन योजना के कई सब्सक्राइबर्स (Atal Pension Yojana  subscribers) के मन में यह सवाल था कि सरकार इसके तहत न्यूनतम पेंशन बढ़ाएगी या नहीं। अब सरकार ने इस पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

संसद में पूछा गया पेंशन का सवाल-

लोकसभा में सरकार से यह सवाल पूछा गया कि क्या असंगठित क्षेत्र (unorganized sector) के कामगारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पेंशन राशि बढ़ाने (pension amount increase) पर विचार किया जा रहा है। साथ ही यह भी पूछा गया कि क्या योगदान संरचना में बदलाव या महंगाई के अनुरूप पेंशन देने की कोई योजना बनाई जा रही है।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

फिलहाल पेंशन बढ़ाने की कोई योजना नहीं-

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अटल पेंशन योजना में पेंशन राशि बढ़ाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary) ने 15 दिसंबर सोमवार को संसद में लिखित जवाब में बताया कि पेंशन बढ़ाने पर सब्सक्रिप्शन अमाउंट (Subscription amount on increasing pension) भी बढ़ जाएगा, जिससे सब्सक्राइबर्स पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा। इसलिए योजना को मौजूदा नियमों और शर्तों के तहत ही जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

कितने लोग जुड़े हैं APY से-

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 30 नवंबर 2025 तक अटल पेंशन योजना से कुल 8,45,17,419 लोग जुड़े हुए हैं, यानी करीब 8.4 करोड़ सब्सक्राइबर्स। यह आंकड़ा योजना की व्यापक पहुंच और लोगों के भरोसे को दर्शाता है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

किस पेंशन स्लैब में कितने सब्सक्राइबर-

डेटा के अनुसार, 1,000 रुपये की पेंशन स्लैब में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, जो कुल संख्या का 86.91 प्रतिशत यानी 7.34 करोड़ से अधिक हैं। 2,000 रुपये की पेंशन के लिए 3 प्रतिशत, 3,000 रुपये के लिए 1.41 प्रतिशत और 4,000 रुपये के लिए 0.53 प्रतिशत लोग जुड़े हैं। वहीं, 5,000 रुपये की अधिकतम पेंशन स्लैब में 8.15 प्रतिशत, यानी करीब 68.7 लाख सब्सक्राइबर शामिल हैं। (How many subscribers in which pension slab)

नामांकन में निरंतर वृद्धि-

अटल पेंशन योजना में नामांकन (Enrollment in Atal Pension Yojana) लगातार बढ़ता रहा है। वित्त वर्ष 2015-16 में करीब 24.8 लाख लोग योजना से जुड़े थे, जो 2024-25 के अंत तक बढ़कर 7.6 करोड़ से अधिक हो गया। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 30 नवंबर तक ही 84.26 लाख नए सब्सक्राइबर जुड़े हैं, जिससे कुल संख्या 8.45 करोड़ के पार पहुंच गई है।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

योजना का मुख्य उद्देश्य-

सरकार के अनुसार, अटल पेंशन योजना विशेष रूप से गरीब, वंचित और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ध्यान में रखकर शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि रिटायरमेंट (retirement pension) के बाद भी लोगों को एक निश्चित और भरोसेमंद पेंशन मिलती रहे।

First published on: December 18, 2025 08:29 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading