बिजनेस

घर बैठे अप्लाई करें Ayushman Card, जानें डॉक्यूमेंट्स और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी

Ayushman Card - अब आप घर बैठे ही Ayushman Card के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आपके पास आवश्यक दस्तावेज़ जैसे आधार, राशन कार्ड या अन्य पहचान पत्र मौजूद हों। इसी कड़ी में आज हम आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (online registration process), डॉक्यूमेंट अपलोड करने का तरीका और OTP वेरिफिकेशन समेत पूरा प्रोसेसे स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे... तो चलिए आइए जान लेते है नीचे इस खबर में-

HBN News TV – (Ayushman Card Updates) केंद्र और राज्य सरकारें जनता के लाभ के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं, जिनमें से एक है आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana)। इस योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त (free) उपलब्ध कराया जाता है।

इस योजना का लाभ पाने के लिए आपके पास आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) होना अनिवार्य है। इसे घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है, इसके लिए किसी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले जानें कि आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करते समय किन दस्तावेज़ों (Ayushman Card Online Apply Process) की आवश्यकता होगी।

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स की जरूरत-

आयुष्मान कार्ड के लिए आपको-

– आधार कार्ड (Aadhaar Card)

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

– राशन कार्ड (ration card)

– इनकम प्रूफ और श्रमिक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट BoWC

– आधार से लिंक मोबाइल नंबर

 

जानें कैसे करें अप्लाई?

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

स्टेप 1-सबसे पहले Ayushman Bharat Beneficiary पोर्टल पर जाएं और यहां Beneficiary वाले विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 2- अब अपको अपना आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोर्ड दर्ज (enter captcha code) करना होगा।

स्टेप 3- इसके बाद Generate OTP पर क्लिक कर मोबाइल में आए OTP दर्ज करें।

स्टेप 4- अगले पेज में आपको राज्य, जिला सेलेक्ट करना होगा।

स्टेप 5-  फिर अपने आधार नंबर (aadhar no.) से कार्ड के लिए अपनी पात्रता चेक करें। यहां आपको परिवार और कार्ड का स्टेटस देखने को मिलेगा।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

स्टेप 6- अगर कार्ड का स्टेटस Not-Generated है तो आप Apply Now पर क्लिक कर कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

स्टेप 7- अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और परिवार से संबंधित विवरण भरें। इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेज़ों जैसे आधार, राशन कार्ड या अन्य जरूरी दस्तावेज़ की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

स्टेप 8 – अंत में आपको अपनी पहचान वेरिफाई करनी होगी। इसके लिए आपके आधार लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को सब्मिट करने के बाद अपनी विवरणों की समीक्षा करें। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड का आवेदन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।

First published on: December 20, 2025 08:41 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading