बिजनेस

Delhi के 6 सबसे पॉश इलाके, घर खरीदने के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे

Delhi Property rates : राजधानी दिल्ली का रियल एस्टेट बाजार तेजी से ग्रोथ कर रहा है। यहां पर प्रॉपर्टी की कीमतें सातवें आसमान पर जा पहुंची है। दिल्ली एनसीआर में लगातार प्रॉपर्टी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। राजधानी के 6 इलाके ऐसे हैं जो सबसे महंगे इलाकों में से एक हैं। अगर आप इन एरिया में घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको करोड़ों रुपये खर्च करने होंगे। चलिए जानते हैं -

HBN News TV – (property rates hike)। राजधानी दिल्ली तेजी से विकसित होता हुआ महानगर है। हाइटेक सुविधाओं से लैस इस महानगर में हर कोई अपना मकान खरीदने का सपना रखता है, लेकिन यह हर किसी के लिए संभव नहीं है। दिल्ली के इलाकों में एक फुट जमीन खरीदने के लिए लाखों रुपये चुकाने पड़ते हैं।

अगर दिल्ली के छह सबसे महंगे इलाकों के प्रोपर्टी रेट जानेंगे हो आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर घर खरीदने में अमीरों को भी पसीना आ जाता है। इन इलाकों में सभी आधुनिक चीजें होने से यहां पर प्रोपर्टी के रेट (Delhi me Property rate) सातवें आसमान पर हैं।

 

पृथ्‍वीराज रोड पर प्रोपर्टी के रेट सातवें आसमान पर –

 

लुटियंस दिल्ली (Lutyens Delhi property rates) दिल्ली का सबसे पॉश इलाका है। इसके बीच यह एरिया सफदरजंग मकबरे के पास है, जो पृथ्वीराज रोड कहलाता है। इस एरिया में प्रॉपर्टी सोना बन चुकी है। यहां पर 1 वर्ग फुट प्रॉपर्टी का रेट (property rates hike) 3 लाख रुपये है। अगर आप यहां नया मकान खरीदते हैं तो सवा सौ से लेकर 150 करोड़ रुपये चुकाने पड़ सकते हैं।

 

जोर बाग में इतने हैं प्रोपर्टी के दाम –

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

दिल्‍ली में दूसरा सबसे महंगा इलाका जोर बाग (Jor Baag property rates) है। यहां पर 4 बीएचके फ्लैट खरीदने पर (flat rate in delhi) 35 करोड़ रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। 3बीएचके फ्लैट यहां पर आपको 25 करोड़ रुपये (property rate in jor baag)मिलेगा। लोधी गार्डन से सटा यह एरिया बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और राजनेताओं का ठिकाना है। यहीं पर खान मार्केट है जो दिल्ली की सबसे महंगी मार्केट मानी जाती है। इसी वजह से इस इलाके में प्रॉपर्टी की कीमतें तेजी से बढ़ रही है।

 

डिफेंस कॉलोनी में इतने हैं दाम –

 

डिफेंस कॉलोनी (delhi Defence Colony Property rates) भी दिल्ली का सबसे पॉश रियार में से एक है। यहां पर एम्‍स सहित कई बड़े बड़े हॉस्पिटल होने के कारण स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हैं। इस वजह से प्रोपर्टी के रेट 1 लाख वर्ग फीट तक जा पहुंचे हैं। यदि यहां पर 4 बीएचके फ्लैट (flat rates in delhi Defence Colony) की कीमतों की बात करें तो आपको 10 करोड़ रुपये तक मिलेगा। 2BHK और 3BHK का रेट भी कम से कम 6 से 7 करोड़ से शुरू होता है।

 

मॉडल टाउन में प्रोपर्टी के रेट –

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

दिल्ली का मॉडल टाउन वह (delhi Model Town property rates) एरिया है जहां पर अधिकतर आवासीय क्षेत्र डीएलएफ ग्रुप (DLF) की ओर से ही सोसाइटी बनाकर विकसित किया गया है। इस क्षेत्र में कई सरकारी कार्यलय हैं। इस एरिया में कई बड़े बड़े बिजनेसमैन रहते हैं जिसकी वजह से इस क्षेत्र में सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं और यहां पर प्रॉपर्टी की कीमतें साल दर साल बढ़ती ही जा रही है यहां पर 1 वर्गफुट प्रॉपर्टी के रेट (Delhi property rates) 25 हजार रुपये तक हैं।

 

निजामुद्दीन वेस्‍ट एरिया में प्रोपर्टी के रेट –

 

निजामुद्दीन वेस्‍ट एरिया (Nizamuddin West Area) राजधानी दिल्‍ली का सबसे महंगे इलाका है। यहां पर 1 वर्गफुट जमीन का रेट 50, 000 रुपये है। हुमायूं मकबरा (Humayun ka makbara) और अन्य ऐतिहासिक जगह होने के वजह इसे हिस्टोरिकल प्लेस कहा जाता है। यहां पर पिछले कई सालों से तेजी से डेवलेपमेंट हो रहा है जिसकी वजह से लगातार जमीन के रेट में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।

 

पंचशील पार्क में प्रोपर्टी के दाम –

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

साउथ दिल्ली में प्रोपर्टी के रेट (south delhi property rates) की बात करें तो यहां पर भी काफी हाई हैं। यहां पर पंचशील पार्क में 60,000 रुपये 1 वर्गफुट तक प्रॉपर्टी के दाम हो गए हैं। हरियाली वाला यह इलाका शानदार अपार्टमेंट्स और आलीशान कोठियों के लिए जाना जाता है।

 

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में दाम –

 

महंगी कॉलोनियों की बात करें तो दिल्ली की न्‍यू फ्रेंड्स कॉलोनी (New Friends Colony) भी आती है। यहां पर लग्‍जरी फ्लैट्स मौजूद हैं जो हरे भरे वातावरण के बीच हैं। इस कॉलोनी में चौड़ी सड़कें होने की वजह यहां काफी खुलापन है। एक अपार्टमेंट और मकान की कीमत यहां लाखों करोड़ों में है। यहां पर प्रोपर्टी के रेट (New Friends Colony property rates) 35,000 रुपये 1 वर्ग फुट तक हैं।

First published on: August 14, 2025 10:59 AM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading