बिग ब्रेकिंग

Aadhaar Card में घर बैठे कर सकते हैं ये बदलाव, कहीं चक्कर लगाने की जरूरत नहीं

Aadhaar Card - आधार कार्ड में अब बदलाव करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब आपको आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। दरअसल आपको बता दें कि, UIDAI के नए डिजिटल फीचर के जरिए आप अपने मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी घर बैठे ही अपडेट कर सकते हैं। यह प्रक्रिया तेज और यूज़र-फ्रेंडली है, जिससे आपके समय और मेहनत दोनों की बचती हैं।

HBN News TV – (Aadhaar card update December 2025) यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) नए आधार ऐप में एक खास फीचर लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके जरिए यूजर्स सीधे ऐप के माध्यम से अपने मोबाइल नंबर (mobile number) को अपडेट कर सकेंगे।

 

लंबे समय से इस सुविधा की मांग की जा रही थी और अब लगता है कि आधार कार्ड धारकों (aadhar card holders) को जल्द ही यह सुविधा मिलने वाली है। इस सुविधा की सबसे खास बात यह है कि अब मोबाइल नंबर अपडेट के लिए एनरोलमेंट सेंटर (Enrollment Center) जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

आधार रेगुलेटरी बॉडी UIDAI ने X प्लेटफॉर्म पर घोषणा की है कि जल्द ही सुरक्षित डिजिटल वेरिफिकेशन के जरिए घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकेगा। नए फीचर में यूजर की पहचान की पुष्टि के लिए आधार ऐप के माध्यम से OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल किया जाएगा।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

UIDAI ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) पोस्ट में लिखा, “जल्द आ रहा है! अब आप अपने घर से ही OTP और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।”

 

वर्तमान सिस्टम में, जिन लोगों को अपने आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर अपडेट करने होते हैं, उन्हें वेरिफिकेशन की संवेदनशील प्रक्रिया के कारण आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) जाना पड़ता है। यह तरीका समय लेने वाला है और वरिष्ठ नागरिकों (senior citizens), विकलांग व्यक्तियों तथा दूरदराज क्षेत्रों (remote areas) में रहने वाले लोगों के लिए काफी असुविधाजनक साबित होता है।

UIDAI का लक्ष्य नए फीचर (new features) के जरिए इन चुनौतियों को कम करना है और पूरी प्रक्रिया को सीधे यूजर के स्मार्टफोन पर ले जाकर महत्वपूर्ण पहचान संबंधी अपडेट (Important Identity Updates) को और अधिक आसान और सुलभ बनाना है।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

कैसे काम करेगा यह फीचर?

UIDAI के मुताबिक, सिस्टम यूजर्स (system users) को उनके मौजूदा या नए मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP के जरिए ऑथेंटिकेट करेगा। इसके बाद आधार ऐप के इन-बिल्ट वेरिफाइड टूल्स के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) किया जाएगा। यह दो-स्टेप प्रक्रिया उच्च सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ यूजर के लिए आसान और फ्रेंडली (friendly) अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है।

IDAI ने यह भी जोर दिया कि इस अपडेट के बाद अब किसी भी फिजिकल दस्तावेज़ (physical document) या आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। अपने X पोस्ट में UIDAI ने लिखा: “अब आधार केंद्र में कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं।”

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

ऐसे करें नए आधार ऐप को डाउनलोड –
सबसे पहले आप Google Play Store या Apple App Store पर जाएं और ऑफिशियल ‘Aadhaar’ ऐप सर्च करें, इसके बाद अपने स्मार्टफोन (smart phone) में इसे डाउनलोड (download) करके इंस्टॉल करें।

-इसके बाद आप ऐप खोलें और अपनी पसंद की भाषा चुनें। फिर 12 अंकों वाला आधार नंबर डालें।
-फिर अपने आधार-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें।
-अब आपको पहचान की पुष्टि (identity verification) करने और गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए अनिवार्य फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) पूरा करना होगा।
-इसके बाद आप 6 अंकों वाला सिक्यॉरिटी PIN क्रिएट कर सकते हैं और अपनी प्रोफाइल (profile) को प्रोटेक्ट कर सकते हैं।

First published on: December 04, 2025 01:33 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading