बिग ब्रेकिंग

7th Pay Commission के बाद DA पर क्या पड़ेगा असर, सरकार ने कर दिया क्लियर

7th Pay Commission : सातवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) नियमित रूप से बढ़ता आ रहा है। लेकिन हाल ही में यह सवाल चर्चा का विषय बन हुआ हुआ था कि आयोग की अवधि पूरी होने के बाद क्या DA बढ़ना बंद हो जाएगा? इसी कड़ी में कर्मचारियों की इसी चिंता को दूर करते हुए सरकार ने स्थिति को पूरी तरह साफ कर दिया है-

HBN News TV – (7th Pay Commission update) भारत सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) जारी कर दिए हैं। इस आयोग की अध्यक्षता जस्टिस रंजना देसाई करेंगी और इसमें कुल तीन सदस्य होंगे। अनुमान है कि आयोग अगले 18 महीनों के भीतर कर्मचारियों की सैलरी, बोनस, ग्रेच्युटी और परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव में संभावित बदलाव के लिए अपनी सिफारिशें पेश करेगा।

 

 

ToR में वेतन आयोग के दायरे, उद्देश्य और मुख्य जिम्मेदारियों को विस्तार से बताया गया है। इसमें केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के सैलरी स्ट्रक्चर, अलाउंस, पेंशन (Pensioners DA update), पे पैरिटी और सेवा शर्तों की समीक्षा शामिल है। साथ ही, सार्वजनिक वित्त पर असर का अध्ययन करना और वेतन संशोधन में न्यायसंगतता व वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करना भी इसमें शामिल है। ToR किसी भी वेतन आयोग के लिए मूलभूत दस्तावेज की तरह कार्य करता है।

 

 

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

क्या बंद होगा DA, HRA?

 

 

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच डियरनेस अलाउंस (Dearness Allowance), हाउस रेंट अलाउंस (HRA update 2026) और अन्य भत्तों को लेकर चिंता बनी हुई थी। मौजूदा समय में महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी का 58% है। वित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और जोर देकर कहा कि आठवें वेतन आयोग (8th pay commission update) लागू होने के बाद भी DA और अन्य अलाउंस नियमित रूप से मिलते रहेंगे।

 

सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission DA calculation) के नियमों के हिसाब से रेगुलर बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ता (DA) मिलता रहेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान DA में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

कर्मचारियों और पेंशनर्स को आठवें पे कमीशन के बनने के बाद DA और दूसरी सैलरी बढ़ोतरी (employees salary hike) पर आम शक है। 8वां पे कमीशन (8th CPC implementation) 2027 के बीच तक सिफारिशें करेगा और 1 जनवरी, 2026 से लागू होगा।

 

 

साल में दो बार बढ़ता है महंगाई भत्ता?

 

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

नेक्सडिगम के पेरोल सर्विसेज के डायरेक्टर रामचंद्रन कृष्णमूर्ति ने ET वेल्थ को बताया कि चूंकि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें अभी लागू नहीं हुई हैं, इसलिए डियरनेस अलाउंस (DA) और अन्य भत्तों की गणना 7वें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार ही की जाएगी।

 

कृष्णमूर्ति कहते हैं कि महंगाई भत्ता साल में दो बार बदला जाता है, जिसका मतलब है कि 18 महीने के समय में 6 महीने, 12 महीने और 18 महीने के पॉइंट पर तीन बार बदलाव होंगे। वर्तमान में DA 58% से शुरू होता है और मान लीजिए हर छह महीने में लगभग 3% की बढ़ोतरी होती है, तो छह महीने बाद DA 61%, बारह महीने बाद 64%, और अठारह महीने के अंत में लगभग 67% हो जाएगा। यह सिर्फ एक अनुमान है, असल बढ़ोतरी महंगाई सूचकांक CPI (CPI) पर निर्भर करेगी।

 

First published on: November 24, 2025 04:13 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading