बिग ब्रेकिंग

Aadhaar card में मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ आसान, अपने मोबाइल से ऐसे करें चेंज

Aadhaar card - आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। दरअसल आपको बता दें कि UIDAI जल्द ही आधार ऐप में ऐसे फीचर्स (features) पेश करने जा रहा है, जिससे यूजर्स बिना किसी सेंटर गए अपने मोबाइल से ही नंबर बदल सकेंगे... आइए नीचे खबर में जान लेते है इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल-

HBN News TV – भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जल्द ही आधार ऐप में डिजिटल सेल्फ-अपडेट फीचर पेश करने जा रहा है। इस नए अपडेट के बाद आधार धारक घर बैठे ही अपने मोबाइल नंबर (mobile number) और एड्रेस को आसानी से अपडेट कर सकेंगे। UIDAI ने X पर पोस्ट कर बताया कि आधार ऐप के जरिए ये दोनों अपडेट जल्द ही संभव होंगे।

 

UIDAI का उद्देश्य एनरोलमेंट सेंटर पर जाने की जरूरत को कम करना है, जहां लोगों को लंबी कतारों और इंतजार का सामना करना पड़ता है। नए डिजिटल सेल्फ-अपडेट फीचर (New digital self-update features) के बाद यूजर्स को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और सभी काम घर बैठे पूरे हो सकेंगे। आइए जानते हैं आधार ऐप में मिलने वाले इन नए फीचर्स के बारे में।

 

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

Aadhaar ऐप में मिलने वाले नए फीचर्स के जरिए अब यूजर्स घर बैठे ही अपना एड्रेस अपडेट कर सकेंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा सीनियर सिटिज़न्स, दिव्यांगजन और दूरदराज या ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलेगा, जिन्हें आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डिजिटल इंडिया पहल के तहत UIDAI इस समय लेने वाली प्रक्रिया को और सरल और सुविधाजनक बनाना चाहती है।

 

UIDAI ने X पोस्ट में लिखा है कि घर बैठे ही अपना एड्रेस अपडेट करना है। अब आधार सेंटर पर लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं। यह फीचर जल्द ही उपलब्ध होगा। एंड्रॉयड यूजर्स इस लिंक https://tinyurl.com/5hex3yay वहीं iOS यूजर्स इस लिंक https://tinyurl.com/2r43hdnr से नया आधार ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। शुरुआत में यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया feedback.app@uidai.net.in पर शेयर कर सकते हैं।

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

UIDAI ने इससे पहले X पर पोस्ट करके जानकारी दी थी कि आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना अब घर बैठे ही संभव होगा। यह प्रक्रिया ओटीपी (otp) और फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) के माध्यम से पूरी की जा सकेगी। इसके साथ ही आधार सेंटर पर जाकर लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत भी खत्म हो जाएगी।

 

नया अपडेट सिस्टम कैसे काम करेगा –
Aadhaar ऐप मजबूत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन प्रक्रिया का इस्तेमाल करेगा। जानकारी अपडेट करते समय यूजर्स को उनके मौजूदा या नए मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। इसके बाद ऐप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) पूरा करना होगा, जहां UIDAI लाइव फेशियल डेटा का आधार रिकॉर्ड से डिजिटल मिलान करेगा। इससे फिजिकल डॉक्यूमेंट जमा करने और सेंटर जाकर वेरिफिकेशन (verifiation) कराने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी, जिससे प्रक्रिया और आसान बन जाएगी।

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

आधार यूजर्स केवल अपना आधार नंबर दर्ज कर, पसंदीदा भाषा चुनकर, ओटीपी वेरिफाई (otp verify) करके और फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करके आसानी से अपनी जानकारी अपडेट कर सकेंगे। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए यूजर्स को ऐप में अपने आधार प्रोफाइल को लॉक करने हेतु 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन (security pin) भी सेट करना होगा।

First published on: December 07, 2025 02:03 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading