UP News : यूपी वालों को नए साल पर मिलेगी नए एक्सप्रेसवे की सौगात, 40 मिनट में पूरा होगा यहां तक का सफर
UP News : दिसंबर का आधा महीना बीतने को है और अब कुछ ही दिनों में नया साल शुरु हो जाएगा। बताया जा रहा है कि नए साल की शुरुआत के साथ ही यूपी के लोगों को अब एक ओर नए एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने वाली है। आइए खबर में जानते हैं यूपी के इस एक्सप्रेसवे (UP Expressway Updates) के बारे में।
HBN News TV (UP News) यूपी में अब एक ओर एक्स्रपेसवे जुड़ने जा रहा है। प्रदेश में अब इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से यूपी की कनेक्टिविटी प्रदेश के अन्य जिलों से बढ़ेगी। यूपी के इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। अब नए साल की शुरुआत के साथ ही यूपीवालों को एक ओर नए एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने वाली है। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी का ये नया एक्सप्रेसवे (UP Expressway News) कहां बनाया जाने वाला है।
कौन सा है यूपी का ये एक्सप्रेसवे
हम बात कर रहे हैं लखनऊ से कानपुर तक के एक्सप्रेसवे (Lucknow to Kanpur Expressway) की। लखनऊ से कानपुर तक 60 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे को बनाया गया है। इस समय में तो लखनऊ से कानपुर तक की पहुंच 2 से 3 घंटे की है और इस छह लेन का एक्सप्रेसवे निर्मित हो जाने के बाद यह सफर 40 मिनट का हो जाएगा।
यूपी के इस छह लेन एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद लगभग 4700 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है। यह एक्सप्रेसवे उन्नाव के आजाद चौराहा से इस एक्सप्रेसवे (UP Expressway Projects) की शुरुआत होगी और लखनऊ के शहीद पथ तक यह एकसप्रेसवे बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे को दो हिस्सों में बांटा गया है। इस एक्सप्रेसवे के पहले चरण में 17 किलोमीटर एलीवेटेड रोड सैनिक स्कूल से बनी मोड़ तक बनाया जाएगा।
एक्सप्रेसवे का कितना काम हुआ पूरा
इस एक्सप्रेसवे का दूसरा चरण 45 किलोमीटर ग्रीनफील्ड रूट (UP greenfield route) बंथरा से आजाद चौराहे तक बना हुआ है। बंथरा से शहीद पथ तक 18 किलोमीटर लंबे एलीवेटेड पर प्रशासन की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है।
उन्नाव से बंथरा तक 45 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (UP Greenfield Expressway) का निर्माण का काम पूरा हो गया है। यह एक्सप्रेसवे छह लेन का होगा और इस एक्सप्रेसवे पर वाहन 100 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भरते नजर आएंगे। इतना ही नहीं इस पूरे एक्सप्रेसवे पर पांच टोल का निर्माण किया गया है।
एक्सप्रेसवे पर मिलेंगी ये सुविधाएं
फिलहाल तो इस एक्सप्रेसवे (UP Expressway Projects)को डिवाइडर रखकर बंद किया गया है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से महज 35 से 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर पहुंच सकेंगे। यूपी के इस एक्सप्रेसवे पर ट्रामा सेंटर और एंबुलेंस की भी सर्विस दी गई है।
इसके साथ ही तीन रेस्ट एरिया भी निर्मित किए गए हैं। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए किसानों को 800 करोड़ रुपये का मुआवजा भी दिया गया है। यूपी का यह एक्सप्रेसवे लखनऊ और उन्नाव के 42 गांवों से होकर गुजरने वाला है।
First published on: December 10, 2025 03:33 PM