UP Metro : योगी सरकार का मेगा प्लान, अब इन शहरों के प्रमुख रूटों पर भी दौड़ेंगी मेट्रो
UP Metro : योगी सरकार मेट्रो के विस्तारिकरण को लेकर भी अब नए-नए कदम उठा रही है। अब योगी सरकार की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मेगा प्लान तैयार किया गया है। अब योगी सरकार के इस मेगा प्लान (UP Metro Updates) के तहत प्रदेश के अन्य शहरों में भी प्रमुख रूटों पर मेट्रो दौड़ लागती नजर आएंगी। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी के किन शहरों में मेट्रो का संचालन किया जाएगा।
HBN News TV (UP Metro) यूपी की योगी सरकार प्रदेश में मेट्रो रेल योजना को लेकर सख्त हो गई है। अब योगी सरकार की ओर से प्रदेश में मेट्रो की कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है। योगी सरकार (Up metro expansion) का ये प्लान प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन में क्रांति ला देगा। आइए खबर में जानते हैं कि योगी सरकार के इस मेगा प्रोजेक्ट के बारे में।
इन शहरों में होगा मेट्रो का विस्तार
यूपी के नोएडा, लखनऊ, कानपुर व आगरा जैसे बड़े शहरों में तो पहले से ही मेट्रो (UP Metro) की सुविधा लोगों को दी जा रही है और अब अन्य शहरों जैसे कि गोरखपुर, बरेली, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद,झांसी, अयोध्या, मथुरा-वृन्दावन और अलीगढ़ जैसे शहरों में भी मेट्रो चलाने का प्लान किया गया है।
योगी सरकार का यह प्लान (plan of Yogi government) विकसित भारत 2047 की वर्कशॉप में तैयार किया गया है, जिसमें यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन की ओर से अपना एजेंडा पेश किया गया। कारपोरेशन का कहना है कि यूपी में अगले 20 सालों में इन शहरों में 50-50 किमी मेट्रो रूट का विस्तार हो सकता है, जिससे यह कुल 1575 किमी के आस-पास हो जाएगा।
लखनऊ मेट्रो का विस्तार
योगी सरकार का प्लान है कि यूपी की राजधानी लखनऊ मेट्रो का विस्तार (Lucknow metro expansion) 225 किमी तक किया जाना है। कानपूर में मेट्रो नेटवर्क 200 किमी मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण होगा और नोएडा, ग्रेटर नोएडा, वाराणसी में मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा और प्रयागराज में 150 किमी लबे मेट्रो कॉरिडोर को बनाया जाएगा।
वहीं, बरेली सहारनपुर में भी 50-50 किमी मेट्रो लाइन का विस्तार किया जाने का प्लान है। इतना ही नहीं वर्कशॉप में 2035 तक 790 किमी मेट्रो ट्रैक बनाने का मकसद है। इस प्रोजेक्ट में हर साल तकरीबन 1527 करोड़ रूपए का इन्वेस्टमेंट की जरूरत है।
कितना कम होगा ट्रेन का वेटिंग टाइम
वैसे तो इस समय में यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन (UP Metro Rail Corporation) काफी फायदे में हैं। देशभर में यूपी मेट्रो लागत और उसके अनुपात में राजस्व में टॉप पर है। खासतौर पर टियर-2 शहरों में यूपी मेट्रो काफी आगे हैं।
बताया जा रहा है कि कानपुर में आईआईटी से नौबस्ता तक मेट्रो का ट्रायल (UP metro trial) जल्द ही शुरु होगा और 26 जनवरी से इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि इससे यात्रियों को अब मोतीझील पर ट्रेन नहीं बदलने पड़ेगी। ट्रेन का वेटिंग टाइम भी 15 मिनट से घटकर 5 मिनट का रहेगा।
एक्सपर्ट का कहना है कि इस प्रोजेक्ट (UP Metro Projects) के पहले चरण में प्रमुख रूटों को जोड़ा गया है। उसके बाद जल्द ही आगे का विस्तार किया जाएगा। यूपी के अन्य शहरों में भी मेट्रो के विस्तार की संभावना है।
First published on: December 08, 2025 06:40 PM