बिग ब्रेकिंग

UP Expressway : यूपी में अब होगा 1500 किलोमीटर से ज्यादा एक्सप्रेसवे का नेटवर्क, बनाए जाएंगे कुल इतने एक्सप्रेसवे

UP Expressway : यूपी में नए-नए एक्सप्रेसवे का निर्माण इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि नए एक्सप्रेस-वे नेटवर्क से प्रदेश में शहरों के बीच यात्रा का समय घटेगा और साथ ही रोजगार को बढ़ावा मिल सकेगा। एक्सप्रेस-वे के साथ जुड़े लिंक रोड और रिंग रोड शहरों को आपस में कनेक्ट करेंगे, जिससे ट्रैफिक का बोझ कम हो सकेगा। अब यूपी (UP Expressay Updates) में 1500 किलोमीटर से ज्यादा एक्सप्रेसवे का नेटवर्क का प्लान तैयार किया गया है।

HBN News TV- (UP Expressway) वैसे तो यूपी देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। अब यूपी एक्सप्रेस-वे का नेटवर्क बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। अब यूपी में कई नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाना है। अब योगी सरकार (yogi government) यूपी में अपनी सड़क रफ्तार को तेज करने के लिए 1500 किलोमीटर से ज्यादा एक्सप्रेसवे का नेटवर्क तैयार करने पर प्लान कर रही है।

अगले चार सालों में बनेंगे इतने एक्सप्रेसवे

जानकारी के मुताबिक अब यूपी (UP Expressway News) में अगले चार सालों में 11 और नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाने वाले हैं। UPEIDA को प्रदेश में इन प्रोजेक्ट्स का निर्माण और संचालन का काम सौपा गया है। इन सड़कों के निर्माण के बाद यूपी की कनेक्टिविटी दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे पड़ोसी राज्यों मजबूत होगी और प्रदेश के पश्चिमी इलाकों से पूर्वांचल तक का सफर सुगम होगा।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

लिंक एक्सप्रेस-वे से कनेक्ट होगा ये एक्सप्रेसवे

UPEIDA के अधिकारियों का कहना है कि सभी एक्सप्रेस-वे की डीपीआर (DPR of expressway) , भूमि अधिग्रहण, निर्माण और पूरा करने की समयसीमा तय कर ली गई है। योजना के अनुसार, 2026 तक प्रदेश को देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे नेटवर्क से कनेक्ट कर दिया जाएगा। अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra-Lucknow Expressway) को फर्रुखाबाद के रास्ते नए लिंक एक्सप्रेस-वे से सीधे तौर पर कनेक्ट किया जाएगा, जिसकी भूमि अधिग्रहण का प्रोसेस फरवरी 2026 तक पूरा किया जाएगा।

2027 तक तैयार हो जाएगा ये एक्सप्रेसवे

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

वहीं, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे (Chitrakoot Link Expressway News) को अगस्त 2027 तक तैयार करने का प्लान किया गया है। वहीं, राजधानी लखनऊ की सीमा पर जो लिंक एक्सप्रेस-वे बन रहा है, वो आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को कनेक्ट करने का काम करेगा, जिसका अलाइनमेंट फाइनल हो चुका है और फरवरी तक इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा।

इतनी होगी प्रोजेक्ट की कुल लंबाई

UPEIDA की कार्ययोजना के अनुसार फरवरी तक जो एक्सप्रेसवे तैयार होंगे, उन एक्सप्रेसवे (UP Expressway Projects) में जेवर लिंक, नोएडा-जेवर, चित्रकूट-रीवा, झांसी लिंक, मेरठ-हरिद्वार, विध्य एक्सप्रेस-वे और विध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का नाम शामिल है। इन प्रस्तावित सभी प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 1500 किलोमीटर से ज्यादा की होगी। यूपी सरकार प्रदेश को इंडस्ट्रियल हब (UP Industrial Hub) में बदलने के लिए दिन-रात काम में जुटी हुई है। पिछले कुछ सालों में लखनऊ, आगरा, कानपुर, वाराणसी जैसे मेगा सिटी को कनेक्ट करने के बाद अब टीयर-2 और टीयर-3 शहरों को कनेक्ट करने पर काम कर रही है।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को किया जाएगा विकसित

अब योगी सरकार की ओर से सिर्फ एक्सप्रेसवे (UP Expressway News) ही नहीं, बल्कि हर प्रमुख मार्ग के किनारे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को भी विकसित किया जा रहा है। अब इन इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग हब का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय रोजगार और निवेश दोनों में बढ़त होगी। बुंदेलखंड से लेकर पूर्वांचल तक इन्वेस्टमेंट प्रस्तावों की बाढ़ आई है।

First published on: December 13, 2025 05:37 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading