UP Expressway : उत्तर प्रदेश की बदलेगी तस्वीर, 8 नए एक्सप्रेसवे बनाने का प्रस्ताव पास, जान लें रूट
UP New Expressway : हाल ही में आई एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में आठ नए एक्सप्रेसवे बनने वाले हैं, जिनसे करीब 30 जिलों की सड़क कनेक्टिविटी काफी बेहतर होगी। इनमें कई प्रोजेक्ट्स पर निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। इन एक्सप्रेसवे के बन जाने से प्रदेश में समय की बचत, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
HBN News TV – (UP Expressway)। भारत के कुल एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश में है और आने वाले समय में इसकी हिस्सेदारी और बढ़ने की उम्मीद है। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि प्रदेश में आठ नए एक्सप्रेसवे (8 new projects in UP) बनने वाले हैं, जिनमें से कई पर काम पहले ही शुरू हो चुका है। इन एक्सप्रेसवे के बन जाने से करीब 30 जिलों की कनेक्टिविटी काफी बेहतर होगी। आइए जानते हैं इन एक्सप्रेसवे के बारे में।
चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे –
यूपी का पहला प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे लगभग (Chitrakoot Link Expressway) 120 किमी लंबा होगा और यह चित्रकूट को वाराणसी और बांदा जिलों से जोड़ेगा। इस प्रोजेक्ट को जुलाई 2025 में मंजूरी मिल चुकी है और लक्ष्य है कि इसे 2026 के अंत तक पूरा कर लिया जाए। इस सड़क के बनने से चित्रकूट धाम की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और धार्मिक व पर्यटन गतिविधियों में तेजी आएगी।
जालौन से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा नया हाईवे –
एक अन्य महत्वपूर्ण योजना जालौन जिले को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) से जोड़ने की है। यह लगभग 115 किमी लंबा एक्सप्रेसवे राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के किनारे बनाया जाएगा। शुरुआत में यह 4 लेन का होगा और भविष्य में इसे 6 लेन में अपग्रेड करने की योजना है। इस निर्माण के लिए लगभग 63 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी, जिससे आसपास की जमीनों के दामों में भी वृद्धि होने की संभावना है।
विंध्य एक्सप्रेसवे –
विंध्य एक्सप्रेसवे (Vindhya Expressway) करीब 320 किमी लंबा होगा। यह प्रयागराज से शुरू होकर मिर्जापुर, वाराणसी और चंदौली होते हुए सोनभद्र तक जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए बजट आवंटित कर दिया गया है और इसे 2-3 साल में पूरा करने का लक्ष्य है। करीब 23,000 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा यह एक्सप्रेसवे विंध्य क्षेत्र में विकास का बड़ा माध्यम बनने जा रहा है।
विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे –
विंध्य और पूर्वांचल को जोड़ने के लिए 100 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे (Vindhya-Purvanchal Link Expressway) का भी प्रस्ताव है। यह लिंक रोड चंदौली के पास विंध्य एक्सप्रेसवे को गाज़ीपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी। लगभग 7,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क पूर्वी यूपी में विकास और पर्यटन को नई गति प्रदान करेगी।
मेरठ से हरिद्वार के लिए नया एक्सप्रेसवे लिंक –
मेरठ (Meerut) के बाद एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक बढ़ाने की योजना भी बनाई जा रही है। वर्तमान में गाज़ियाबाद (Gaziabad) से मेरठ तक का एक्सप्रेसवे सक्रिय है, और अब इसे हरिद्वार तक विस्तार देने की तैयारी है। मेरठ में यह कॉरिडोर प्रयागराज से आ रहे गंगा एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा। इस परियोजना के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जा चुका है।
आगरा-लखनऊ से गंगा एक्सप्रेसवे का लिंक –
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 90 किमी लंबा ‘गंगा लिंक’ एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। यह लिंक रोड फर्रुखाबाद जिले से होकर गुजरेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगी। परियोजना के लिए लगभग 900 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जा चुका है, और निर्माण कार्य 2025 के अंत तक शुरू होने की संभावना है। अनुमानित कुल लागत करीब 7,488 करोड़ रुपये रखी गई है। यह सड़क न केवल परिवहन समय घटाएगी, बल्कि स्थानीय आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।
चित्रकूट-रीवा लिंक से UP-MP का सीधा संपर्क –
यूपी और मध्यप्रदेश के बीच तेज और सीधा संपर्क स्थापित करने के लिए चित्रकूट से रीवा (MP) तक 70 किमी लंबा नया एक्सप्रेसवे प्रस्तावित किया गया है। यह सड़क सीधे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी, जिससे पूर्वी और पश्चिमी यूपी को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाली मजबूत कड़ी बन जाएगी। इस परियोजना से न केवल दो राज्यों के बीच आवागमन समय कम होगा, बल्कि व्यापार (Economic growth via highways), परिवहन और पर्यटन के अवसर भी बढ़ेंगे।
जेवर लिंक एक्सप्रेसवे –
सबसे चर्चित जेवर लिंक एक्सप्रेसवे योजना को मंजूरी और फंड दोनों मिल चुके हैं। इसका मुख्य उद्देश्य जेवर एयरपोर्ट (Jewar Link Expressway) को यमुना एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे से तेज और सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करना है। निर्माण इसी साल शुरू होने की उम्मीद है। इस लिंक के बन जाने के बाद जेवर एयरपोर्ट को नोएडा (Noida) से लेकर पूर्वी यूपी तक उच्च गति वाला सीधा मार्ग मिलेगा, जिससे यात्रियों और माल वाहनों की आवाजाही में तेजी आएगी।
First published on: November 26, 2025 03:33 PM