बिग ब्रेकिंग

UP Expressway : 2016 से 2025 तक योगी सरकार ने किया नया कीर्तिमान स्थापित, इतना हुआ सड़को का विकास

UP Expressway : सड़कों को मजबूत कनेक्टिविटी देने के लिए पिछले कुछ सालों में योगी सरकार ने कई परियोजनाओं (UP Expressway) पर काम किया है। 2016 से 2025 तक महज दस साल में योगी सरकार ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। योगी सरकार द्वारा सड़कों के विकास से यात्रा को सुगम बनाया जा रहा है। आइए खबर में जानते हैं कि दस साल में सड़कों का कितना विकास हुआ है।

HBN News TV (UP Expressway) योगी सरकार की ओर से बीते कुछ वर्षां में राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए कई कार्य किए हैं। प्रदेश में नए-नए एक्सप्रेसवे (UP Expressway Updates) निर्माण से प्रदेश की अन्य शहरों से कनेक्टिविटी काफी मजबूत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक 2016 से 2025 तक योगी सरकार ने प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

 

2017 से पहले थे प्रदेश में इतने एक्सप्रेसवे

बता दें कि जहां प्रदेश में 2017 से पहले राज्य में सिर्फ 3 एक्सप्रेसवे बन हुए थे। वहीं, अब निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं को देखे तो यह संख्या अब तक बढ़कर 22 तक पहुंच गई है। प्रदेश में एक्सप्रेसवे की संख्या बढ़ने से यातायात में तीन गुणा इजाफा हो चुका है और आर्थिक विकास की गति में भी तेजी आई है।

 

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

सिर्फ इतना ही नहीं गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) , पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जैसे मार्गों को कनेक्ट करने के लिए उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर (North-South Corridor) को विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी जिला मुख्यालयों को को कनेक्ट करने के लिए एक रोड नेटवर्क ग्रिड तैयार हो रहा है।

 

 

राष्ट्रीय राजमार्गों की बदली तस्वीरें

यूपी में एक्सप्रेसवे (Expressway in UP) के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों के नेटवर्क का भी बीते कुछ समय में खूब विस्तारीकरण हुआ है। बीते दो दशकों में प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई में दोगुनी से भी ज्यादा इजाफा हुआ है। आंकड़ों देखें तो साल 2004-05 में प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 5,599 किलोमीटर के आस-पास थी, जो 2023-24 तक बढ़कर 12,292 किलोमीटर के आस-पास हो गई है। इस बढ़ौतरी ने यूपी को राष्ट्रीय सड़क नेटवर्क (National Road Network to UP) का एक महत्तवपूर्ण अड्‌डा बना दिया है। सरकार का मकसद है कि 2029 तक प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के तौर पर निर्मित करना है।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

 

कितना हुआ गांवों का विकास

योगी सरकार शहरी क्षेत्रों ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी भी मजबूती दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana) के तहत बीते आठ सालों में ग्रामीण सड़कों की लंबाई (length of rural roads) में खूब बढ़ौतरी हुई है।

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

जहां एक ओर 2016-17 में ग्रामीण सड़कों की कुल लंबाई 56,846 किलोमीटर के आस-पास बनी हुई थी, वहीं 2024-25 तक सड़कों का विकास बढ़कर 77,425 किलोमीटर के आस-पास हो गया है। इस विस्तार ने गांवों को सीधे विकास से जोड़ा है। अब प्रदेश में सड़कों के विकास से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी हुई है।

First published on: December 08, 2025 06:19 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading