बिग ब्रेकिंग

UP Expressway : यूपी में बनेगा 750 km लंबा नया सुपर हाईवे, 1500 करोड़ की लागत से होगा तैयार

UP New Expressway : उत्तर प्रदेश को जल्द ही एक और बड़ी एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने वाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि यूपी में 1500 करोड़ रुपये की लागत से 750 km लंबा नया हाईवे कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद यूपी के 22 जिलों की किस्मत बदलेगी... जिसके चलते कनेक्टिविटी, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों में अहम बदलाव देखने को मिलेगा।

HBN News TV – (UP Expressway)। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की रफ्तार अब और तेज होने वाली है। दोनों राज्यों को जोड़ने वाला देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे-पानीपत से गोरखपुर हाईस्पीड कॉरिडोर-अब हकीकत बनने के बेहद करीब पहुंच गया है।

लगभग 750 किलोमीटर लंबा यह एक्सेस-कंट्रोल्ड सुपर हाईवे (Access-Controlled Super Highway) न केवल सफर को तेज, सुरक्षित और रुकावट-मुक्त बनाएगा, बल्कि पश्चिमी से पूर्वी यूपी तक आर्थिक गतिविधियों में भी बड़ा बदलाव लाएगा। इस मेगा प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद यूपी के 22 जिलों की कनेक्टिविटी और विकास की दिशा ही पूरी तरह बदल जाएगी।

 

DPR लगभग तैयार, मार्च से तेज होगा निर्माण –

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

एनएचएआई (NHAI) ने इस प्रोजेक्ट की डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) लगभग तैयार कर ली है। अब इसे यूपी सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ जल्द ही शेयर किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक मार्च 2025 तक काम आवंटित कर दिया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य तेज रफ्तार से शुरू होगा। उत्तर भारत के विकास के लिए यह प्रोजेक्ट बड़ा गेमचेंजर (game changer project) साबित हो सकता है।

 

 बदलेगी 22 जिलों की किस्मत –

यह हाईस्पीड कॉरिडोर यूपी के 22 प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगा, जिसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा, बरेली, रामपुर, हरदोई, लखनऊ, बहराइच, संतकबीरनगर और गोरखपुर जैसे बड़े जिलों के साथ कई अन्य क्षेत्रों को भी इससे सीधा फायदा मिलेगा। इतने विशाल नेटवर्क के बनने से पश्चिमी यूपी से पूर्वी यूपी तक औद्योगिक, लॉजिस्टिक और व्यापारिक गतिविधियों (business activities) में भारी तेजी आएगी। इससे नए व्यवसाय, उद्योग, वेयरहाउसिंग सेंटर (Warehousing Center) और हजारों नए रोजगार के अवसर बनेंगे।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

देश के बड़े एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा नया हाईवे-

इस हाईवे को कई प्रमुख राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (National Expressway) जैसे गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) से जोड़ने की योजना बनाई गई है। इसके पूरा होने के बाद हरियाणा, यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा और माल ढुलाई आसान और तेज हो जाएगी। इससे लॉजिस्टिक लागत में कमी (Reduction in logistics costs) आएगी और राज्यों के बीच व्यापार को नई गति मिलेगी।

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

सफर होगा आधा, 1500 करोड़ की अनुमानित लागत –

करीबन 1500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस विशाल हाईवे (huge highway) के बन जाने के बाद गोरखपुर से पानीपत (Gorakhpur to Panipat) की यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

First published on: November 28, 2025 12:36 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading