बिग ब्रेकिंग

UP Expressway : यूपी में बनेंगे 9 नए एक्सप्रेसवे, इन जिलों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

UP Expressway : उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क तेजी से विस्तार कर रहा है। मौजूदा समय में प्रदेश में छह एक्सप्रेसवे संचालित हैं, जबकि छह का निर्माण जारी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि अब सरकार ने नौ नए एक्सप्रेसवे (up nine new expressway) की तैयारी भी फाइनल कर दी है। इन प्रोजेक्ट्स के बनने से प्रदेश में कनेक्टिविटी, यात्रा समय और औद्योगिक विकास (Industrial Development) में बड़ी बढ़ोतरी होगी... इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-

HBN News TV – (UP New Expressway) यूपी में एक्सप्रेसवे का नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है। मौजूदा समय में राज्य में छह एक्सप्रेसवे संचालित हैं, जबकि छह निर्माणाधीन हैं और नौ नए एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव फाइनल हो चुका है। इनमें प्रमुख हैं – चित्रकूट से रीवा लिंक(Chitrakoot to Rewa Link), मेरठ-हरिद्वार, लखनऊ लिंक, गोरखपुर-सिलीगुड़ी (Gorakhpur-Siliguri) और गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Shamli Expressway)। इन परियोजनाओं पर लगभग 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।

 

यूपी ने एक्सप्रेसवे के क्षेत्र में अपनी रफ्तार और तेज कर दी है। प्रदेश में वर्तमान में छह एक्सप्रेसवे संचालित हैं, जिनमें से एक मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे एनएचएआई द्वारा विकसित किया गया है। निर्माणाधीन छह एक्सप्रेसवे में से तीन यूपीडा और तीन NHAI द्वारा बनाए जा रहे हैं। प्रस्तावित नौ नए एक्सप्रेसवे में सात यूपीडा (UPEIDA) और दो एनएचएआई (गोरखपुर-सिलीगुड़ी और गोरखपुर-शामली) द्वारा विकसित होंगे। इन सभी के तैयार होने के बाद यूपी में एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई (Total length of expressways in UP) 4,374 किलोमीटर तक पहुंच जाएगी। यह रिकॉर्ड हासिल करने में अन्य राज्यों को कम से कम पांच साल लग सकते हैं।

 

औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति-

 

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की योजना के तहत प्रदेश के हर जिले को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए यूपी में एक्सप्रेसवे के निर्माण को और तेज किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत नौ नए एक्सप्रेसवे (nine new expressways) बनाए जाने की तैयारी है, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास को भी तेज गति (Industrial development also accelerated) मिलने की उम्मीद है।

 

 

अभी संचालित एक्सप्रेस वे –

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे –  24.53 किमी
यमुना एक्सप्रेसवे  –  165 किमी
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे – 302 किमी
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे – 341 किमी
बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे – 296 किमी
मेरठ – दिल्ली एक्सप्रेसवे – 96 किमी
कुल लंबाई – 1224.53 किमी

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे –

 

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे – 91 किमी
गंगा एक्सप्रेसवे – 594 किमी
चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे- 15.20 किमी
दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे – 210 किमी
बलिया लिंक एक्सप्रेसवे – 114 किमी
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे – 63 किमी
कुल लंबाई -1087.20 किमी

 

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे –

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे – 49.96 किमी
(आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक)
फर्रुखाबाद – लिंक एक्सप्रेसवे  – 90.84 किमी
(गंगा एक्सप्रेसवे से आगरा-लखनऊ एक्स तक)
जेवर लिंक एक्सप्रेसवे – 74.30 किमी
(यमुना एक्स से गंगा एक्स वाया बुलन्दशहर)
झांसी लिंक एक्सप्रेसवे – 118.90 किमी
विन्ध्य एक्सप्रेसवे – 320 किमी
मेरठ – हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे – 120 किमी
(उत्तर प्रदेश सीमा तक )
चित्रकूट से रीवा लिंक एक्सप्रेसवे – 70 किमी
गोरखपुर – सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे – 519 किमी
गोरखपुर – शामली एक्सप्रेसवे – 700 किमी
कुल लंबाई – 2063 किमी

First published on: December 09, 2025 02:50 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading