बिग ब्रेकिंग

UP Expressway : 9 जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा 650KM लंबा एक्सप्रेसवे

UP Expressway : हाल ही में आई एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि यूपी को जल्द ही एक और नया एक्सप्रेसवे मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि करीब 650 किमी लंबा यह प्रोजेक्ट नौ जिलों से होकर गुजरेगा। जिससे यात्रा समय कम होगा, निवेश बढ़ेगा और कारोबार को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-

HBN News TV – (UP New Expressway)। उत्तर प्रदेश को जल्द ही एक और नया एक्सप्रेसवे (UP New Expressway) मिलने वाला है। गोरखपुर से हरियाणा के पानीपत तक प्रस्तावित इस एक्सप्रेसवे का सीमांकन अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। यह पूरी तरह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट (greenfiled project) होगा, यानी इसे पुरानी सड़कों पर नहीं बल्कि पूरी तरह नई भूमि पर बनाया जाएगा। करीब 650 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे टोटल नौ जिलों से होकर गुजरेगा।

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Panipat Expressway) श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पुवायां (शाहजहांपुर), बीसलपुर (पीलीभीत), बिजनौर, सहारनपुर और शामली जिलों से होकर गुजरेगा। बिजनौर में यह एक्सप्रेसवे देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे (Dehradun-Delhi Expressway) से भी जुड़ेगा, जिससे दिल्ली, देहरादून और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत हो जाएगी।

 

इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर लगभग 15 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अधिकारियों का कहना है कि इसके बनने से पूर्वांचल के गोरखपुर क्षेत्र (Gorakhpur region of Purvanchal) का सीधा संपर्क नेपाल बॉर्डर (Nepal Border) होते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा (Haryana) के औद्योगिक शहर पानीपत से स्थापित हो जाएगा।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

क्या मिलेगा फायदा-

– इस एक्सप्रेसवे के बनने से पूर्वी और पश्चिमी यूपी (Eastern and Western UP) के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

– नेपाल से आने-जाने वाले मालवाहकों (carriers) को नया और तेज रास्ता मिलेगा।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

– पानीपत के बड़े औद्योगिक क्षेत्रों (industrial areas) से यूपी के कारोबारियों को सीधा लाभ। श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच जैसे पिछड़े इलाकों (backward areas) में विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

 

जल्द शुरू की जाएगी टेंडर की प्रक्रिया-

यूपी एक्सप्रेसवेज़ औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) के अधिकारियों के मुताबिक जमीन अधिग्रहण का काम जल्द ही शुरू होने की संभावना है, जबकि टेंडर प्रक्रिया भी जल्दी पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे योजना के तहत यह प्रोजेक्ट प्रदेश के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार में एक और महत्वपूर्ण जोड़ साबित होगा।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

साथ ही बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) पर तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही इसका लोकार्पण भी किया जाएगा। गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Panipat Expressway) बनने के बाद यूपी देश का ऐसा पहला राज्य बन जाएगा जिसके पास सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे नेटवर्क (network) होगा।

First published on: December 02, 2025 01:47 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading