UP से दिल्ली का सफर होगा आसान, 350 करोड़ की लागत से बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे
UP - यूपी से दिल्ली का सफर अब और भी तेज और सुविधाजनक होने जा रहा है। 350 करोड़ की लागत से बनने वाला नया हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। बता दें कि परियोजना पूरी होने के बाद यात्रा का समय काफी हद तक कम हो जाएगा और आसपास के 31 गांवों का विकास भी तेज होगा-
HBN News TV – (UP News) परियोजना का पहला और महत्वपूर्ण चरण खैर बाईपास का निर्माण है. यह बाईपास खैर क्षेत्र की पुरानी ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करके स्थानीय लोगों को बड़ी राहत देगा। एनएचएआई (NHAI) ने इसे प्राथमिकता दी है और इसे एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
भूमि का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया –
परियोजना को कुल 325 हेक्टेयर भूमि चाहिए, जिसमें से 200 हेक्टेयर का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। शेष भूमि के लिए, प्रशासन गांवों में कैंप लगाकर किसानों को मुआवजा (compensation to farmers) दे रहा है। अधिकांश किसानों को भुगतान मिल चुका है और अधिग्रहण प्रक्रिया बिना किसी विवाद के सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है।
31 गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे
अलीगढ़-पलवल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Aligarh-Palwal Greenfield Expressway) जिले के 31 गांवों से होकर निकलेगा, जिनमें ऐंचना, लक्ष्मणगढ़ी, उदयगढ़ी, बांकनेर और टप्पल प्रमुख हैं। ग्रामीण इलाकों में मिट्टी भराई, समतलीकरण और कटिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी।
Haryana की इस कंपनी को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी-
NHAI ने छह महीने पहले निर्माण कार्य शुरू किया था। शुरुआत में गति धीमी थी, पर अब सड़क निर्माण, मिट्टी भराई और लेवलिंग का काम तेजी से चल रहा है. निर्माण की जिम्मेदारी सीडीएस कंपनी (हरियाणा) को दी गई है। कंपनी तय समय सीमा में काम पूरा करने के लिए लगातार सक्रिय है।
नई कनेक्टिविटी बनाएगा 72 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे –
यह एक्सप्रेसवे कुल 72 किमी लंबा होगा। इसके बन जाने पर अलीगढ़ से पलवल, यमुना एक्सप्रेसवे (yamuna expressway) और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। इससे एनसीआर में आने-जाने वालों के लिए यात्रा बेहद आसान हो जाएगी।
यात्रा समय में भारी कमी, खैर का जाम खत्म-
नई सड़क खुलने के बाद अलीगढ़, नोएडा, गुरुग्राम और दिल्ली के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। खैर कस्बे में लगने वाला हमेशा का जाम खत्म होगा और भारी वाहनों को नया वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। इससे स्थानीय लोगों, यात्रियों और व्यापारिक परिवहन-तीनों को लाभ होगा।
क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा, निवेश और कारोबार को नई रफ्तार-
निर्माण परियोजना ने स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार (मजदूर, इंजीनियर, ट्रांसपोर्टर, आपूर्तिकर्ता) पैदा किए हैं। इसके पूरा होने पर, आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक यूनिट्स (industrial units) और लॉजिस्टिक हब (logistic hub) के विकास की संभावना बढ़ेगी।
अगले डेढ़ साल में पूरा होने का लक्ष्य –
सरकार ने अलीगढ़ जिले को अगले 18 महीनों में हरियाणा, दिल्ली (UP- Delhi Super Expressway) और पूरे एनसीआर से सीधे जोड़ने की परियोजना का लक्ष्य रखा है। इस परियोजना से किसानों को बेहतर मुआवजा मिलेगा और यह क्षेत्र के लिए एक बड़ी विकास गति प्रदान करेगी। इससे यात्रियों को सुगम सड़क और व्यापारियों को तेज परिवहन की सुविधा भी मिलेगी।
First published on: November 17, 2025 02:59 PM