बिग ब्रेकिंग

Toll Plaza Rules : वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, दो दिन बाद बदल जाएंगे टोल के नियम

New Toll Plaza Rules : रोजाना लाखों लोग हाईवे से सफर करते हैं। सफर करने के दौरान लोगों को टोल प्लाजा (Toll Plaza) क्रोस करना पड़ता है। हाल ही में वाहन चालकों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि अब दो दिन बाद से टोल के नियम में बदलाव आएगा। खबर में जानिये इस बारे में।

HBN News TV-(toll plaza new rules) नेशनल हाईवे ऑथयोरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में एक बड़ा अपडेट जारी किया है। बता दें कि अब वाहन चालकों को टोल (Toll Tax) पर एक छोटी सी गलती करनी भारी पड़ सकती है। दरअसल अगर कोई भी वाहन चाहल इस गलती को दोहराता है तो फिर इस स्थिति में उनको डबल टोल (New Rules of new rules) का भुगतान करना होगा। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

इस दिन बदलेगा टोल प्लाजा का नियम-

जानकारी के लिए बता दें कि 15 नवंबर, 2025 से टोल प्लाजा पर एक नया नियम लागू किया जाएगा। इसका सीधा प्रभाव वाहन चालकों की जेब पर देखने को मिलेगा। अगर आपके वाहन पर FASTag (FASTag New Rule) का टैग नहीं लगा होता है या टैग किसी भी वजह से फेल हो जाता है, तो फिर इस स्थिति में आपको भारी जुर्माना देना होगा। हालांकि, सरकार ने डिजिटल भुगतान (toll plaza new rules) करने वालों के लिए एक बड़ी छूट को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

जानिये क्या है ये नया नियम-

केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 में संशोधन कर दिया गया है। इसके बाद एक नया नियम लागू हुआ है। इस नियम के तहत, अगर कोई वाहन चालक बिना वैध FASTag (FASTag New Rules) के टोल प्लाजा में एंट्री करता है और नकद का भुगतान करता है, तो फिर उससे दोगुना टोल शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं दूसरी ओर अगर वाहन चालक UPI या डिजिटल पेमेंट के जर‍िए टैक्स का भुगतान करते हैं तो फिर उन्हें टोल (toll plaza monthly pass renewal) शुल्क 1.25 गुना तक देना होगा। इसके नतीजतन, अब वाहन चालक नकद की तुलना में डिजिटल भुगतान से कम भुगतान करने पर फोकस कर रहे हैं।

FASTag से भुगतान करने पर देनी होगी इतनी राशि-

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

उदाहरण के तौर पर अगर आपके वाहन का टोल 100 रुपये तक का है और इस स्थिति में अगर आपका FASTag काम करता है तो ये सिर्फ 100 रुपये ही रहेगा। इसके अलावा अगर आपका FASTag (FASTag Recharge) काम नहीं कर रहा है और आप नकद के माध्यम से टैक्स का भुगतान कर रहे हैं तो आपको इसके लिए दुगना यानी 200 रुपये चार्ज के तौर पर देने होंगे।

ये विक्लप है बेहतर-

इसके अलावा अगर किसी स्थिति में आपका फास्टेग भी काम नहीं कर रहा है और न ही आप कैश के माध्यम से पैमेंट करते हैं। तो इस स्थिति में आप यूपीआई (UPI Payment Rules) के माध्यम से टोल टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। यूपीआई के माध्यम से आपको 125 रुपये की राशि को अदा करना होगा। ऐसे में अगर आप फास्टेग से पैमेंट नहीं करते हैं तो यूपीआई (Toll Payment form UPI) के माध्यम से पेमेंट करना उचित है।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

सरकार द्वारा बदलाव किये जाने का कारण-

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH New Update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस संशोधन का उद्देश्य टोल संग्रह प्रणाली को पारदर्शी बनाना है। MoRTH के इस फैसले का मकसद नकद लेनदेन को कम करना और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है। मंत्रालय (FASTag Rules) की ओर से जानकारी दी गई है कि इस कदम से न सिर्फ टोल प्लाजा पर लंबी कतारें कम होंगी, बल्कि यात्रियों को तेज और सुगम यात्रा का भी अनुभव भी मिलने वाला है।

First published on: November 13, 2025 04:46 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading