बिग ब्रेकिंग

UP वालों को मिलेगी नए एक्सप्रेसवे की सौगात, 650 किमी लंबे एक्सप्रेसवे पर आएगी इतनी लागत

Expressways in UP : यूपी में नए-नए एक्सप्रेसवे की सौगात दी जा रही है। अब यूपीवालों को जल्द ही एक नए एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने वाली है। ये नया एक्सप्रेसवे 650 किमी लंबा बनाया जाने वाला है। यूपी के इस नए एक्सप्रेसवे (UP Expressway) के निर्माण से यूपी की कनेक्टिविटी अच्छी होगी। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी का ये नया एक्सप्रेसवे कहां बनाया जाने वाला है।

HBN News Tv (UP Expressways)। यूपी में सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नए-नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। अब जल्द ही यूपी वालों को एक ओरएक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है। यूपी के इस नए एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए बजट की मंजूरी मिल गई है। प्रदेश में एकसप्रेसवे के निर्माण से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। आइए खबर में जानते हैं यूपी के एक्सप्रेसवे (Expressways in UP) से जुड़े अपडेट के बारे में।

 

किन जिलों से होकर गुजरेगा ये एकसप्रेसवे

दरअसल, आपको बता दें कि गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Panipat Expressway ) का सीमांकन अपने आखिरी चरण में है। इस एक्सप्रेसवे को बिजनौर में देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे से लिंक किया जाने वाला है। यूपी का यह हाईवे जिन जिलों से होकर के गुजरेगा। उन जिलों में श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पुवायां , बीसलपुर बिजनौर, सहारनपुर और शामली का नाम शामिल है।

 

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

इतनी आएगी एक्सप्रेसवे की लागत

 

बता दें कि यूपी का ये हाईवे ग्रीनफील्ड (UP Highway Greenfield) बनाया जाने वाला है। यानी कि यूपी का ये पूरा एक्सप्रेसवे जमीन अधिग्रहीत करके निर्मित किया जाने वाला है। अब तक के सीमांकन के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 650 किमी के आस-पास होगी। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर लगभग 15 हजार करोड़ रुपये की लागत आ सकती है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से नेपाल बॉर्डर होते हुए पूर्वी और पश्चिमी यूपी के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित हो सकेगी।

 

किसको सौपा जाएगा एक्सप्रेसवे का जिम्मा

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

एनएचएआई के आंकड़ों के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे (UP Expressway Projects) के निर्माण का जिम्मा एनएचएआई की मुरादाबाद और अयोध्या इकाई को सौपां जा सकता है। हालांकि अभी इस पर बातचीत चल रही है। श्रावस्ती जिले को छुते हुए इस हाईवे से बलरामपुर और बहराइच के बड़े हिस्से को फायदा होगा। लखीमपुर के बाहरी हिस्से से होते हुए यह एक्सप्रेसवे शाहजहांपुर के पुवायां में सीधे तौर पर एंट्री लेगा।

 

कब शुरू होगा आगे का प्रोसेस

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

बता दें कि इस नए एक्सप्रेसवे (UP New Expressway) के रूट को कुछ ऐसे डिजाइन किया गया है कि रूहेलखंड के पीलीभीत टाइगर रिजर्व और उसके बाद फिर पश्चिमी यूपी की हस्तिनापुर सेंक्चुअरी के हिस्से को ये प्रभावित न करें। ये एक्सप्रेसवे पीलीभीत में बीसलपुर क्षेत्र से होकर बिजनौर ले जाया जाएगा। इसके बाद वन भूमि का अधिग्रहण न करते हुए बिजनौर से सटे उत्तराखंड के निचले हिस्से से भी यह एक्सप्रेसवे गुजरेगा। उसके बाद यह एक्सप्रेसवे (UP Expressway Projects) देवबंद शामली होते हुए पानीपत से सीधे तौर पर कनेक्ट किया जाएगा।

एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से इस सीमांकन पर फाइनल मुहर लगाई जाएगी। इसके लिए वहां प्रस्ताव भेजा गया है। सरकार से फाइनल होने पर आगे का प्रोसेस शुरू होगा।

First published on: December 12, 2025 09:25 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading