8th Pay Commission में इतना होगा फिटमेंट फैक्टर, वेतन में आएगा इतना उछाल
8th Pay Commission : केंद्र सरकार अब जल्द ही 8वें वेतन आयोग को लागू करने वाली है। इस वेतन आयोग के लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी (Basic salary Hike) में तगड़ा उछाल आएगा। इसके साथ ही साथ फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही सैलरी में बढ़ौतरी की जाएगी। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
HBN News TV-(8th Pay Commission Update) केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी को बढ़ाने वाली है। उम्मीद लगाई जा रही है कि 8वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर में शानदार बढ़ौतरी (Fitment Factor In 8th Pay Commission) की जाएगी, जिसके साथ साथ सैलरी में भी तगड़ा उछाल आने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से 8वें वेतन आयोग से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
ऐसे तय होता है फिटमेंट फैक्टर-
फिटमेंट फैक्टर को तय करने के लिए कोई फॉर्मूला नहीं बनाया गया है। हालांकि इसे कई आर्थिक और प्रशासनिक पहलुओं (Fitment Factor Hike) को देखे जाने के बाद बनाया जाने वाला है। ये महंगाई, CPI और CPI-IW इंडेक्स, सरकारी बजट, वेतन पर कुल खर्च, और प्राइवेट सेक्टर में समान पदों का वेतन ये सभी बातों को मिलकर ही तय किया जाने वाला है। इसी के आधार (Fitment Factor Kya h) पर तय किया जाएगा कि फिटमेंट फैक्टर कितना होगा। इसका उद्देश्य सैलरी स्ट्रक्चर को संतुलित रखना और कर्मचारियों को उचित बढ़ोतरी प्रदान करना है।
7वें वेतन आयोग में लागू हुआ इतना फिटमेंट फैक्टर-
पिछले वेतन आयोगों का रुख करें तो 6वें वेतन आयोग (6th Pay Commission) ने पहले 1.74 फैक्टर को सुझाया था, हालांकि कर्मचारियों की मांग पर कैबिनेट ने इसे बढ़ाकर 1.86 प्रतिशत तक कर दिया था। इसके साथ साथ 7वें वेतन आयोग में सभी कर्मचारियों के लिए एकसमान 2.57 फैक्टर (Fitment Factor In 6th Pay Commission) को लागू कर दिया गया है। यह फैक्टर इस वजह से रखा गया है क्योंकि 125 प्रतिशत डीए जोड़ने पर वेतन पहले ही लगभग 2.25 प्रतिशत तक गुना हो रहा था और आयोग ने इसमें 14 प्रतिशत की वास्तविक बढ़ोतरी (Basic salary hike) जोड़कर कुल 2.57 प्रति मल्टीप्लायर को तय किया गया है।
पिछले वेतन आयोग में इतना था फिटमेंट फैक्टर-
8वें वेतन आयोग में भी फिटमेंट फैक्टर सभी लेवल (1–18) के लिए एक जैसा ही रहने वाला है। अलग-अलग लेवल पर रैशनलाइजेशन इंडेक्स अलग अलग होगा। हालांकि फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor In 8th Pay Commission) उससे अलग होने वाला है। इसके साथ ही साथ वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं की जाती है। 6वें वेतन आयोग में सरकार ने आयोग से ज्यादा फैक्टर लागू किया था, उसी तरह 8वें आयोग (8th Pay Commission Update) में भी कैबिनेट अपनी आर्थिक स्थिति और प्राथमिकताओं के आधार पर ही फैक्टर को बढ़ाने या फिर घटाने वाला है।
फिलहाल बढ़ गया है इतना वेतन-
बढ़ते डीए और दो वार्षिक इंक्रीमेंट्स की वजह से कर्मचारियों को फिलहाल वेतन लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ गया है। उदाहरण के तौर पर 58 प्रतिशत डीए, (DA Hike Latest Update) 18 महीनों का अनुमानित 7 प्रतिशत डीए और दो इंक्रीमेंट से 7 प्रतिशत इन सबको जोड़ने पर मौजूदा 1.58 का रेशो लगभग 1.78 तक पहुंच सकता है।
एक्सपर्ट ने जताई संभावना-
एक्सपर्ट ने अनुमान लगाया है कि परिवार यूनिट को 3 से बढ़ाकर 3.5 प्रतिशत करने पर फिटमेंट फैक्टर लगभग 1.98 प्रतिशत तक किया जा सकता है। महंगाई (inflation Hike) के प्रभाव को जोड़ा जाए तो संभावित फिटमेंट फैक्टर 2.13 तक पहुंच सकता है। अगर परिवार यूनिट 4 कर दी जाती है तो यह 2.64 प्रतिशत तक भी जा सकता है।
फिटमेंट फैक्टर बढ़ने पर इतनी होगी बेसिक सैलरी-
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है, तो 1.83 प्रतिशत फिटमेंट फैक्टर पर ये 32940 रुपये तक और 2.46 फैक्टर पर 44280 रुपये तक जा सकता है। इसके अलावा जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike) 50,000 रुपये तक का है, उनकी नई बेसिक सैलरी 1.83 फैक्टर पर 91500 रुपये तक हो सकती है।
2.46 फैक्टर पर 123000 रुपये तक जा सकती है। पेंशनरों के लिए भी यही नियम लागू होने वाला है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी की पेंशन कैलकुलेशन का बेसिक (Basic Salary Calculation) 25000 रुपये तक है, और 8वें वेतन आयोग में 2.0 प्रतिशत फैक्टर लागू होता है, तो नई बेसिक सैलरी 50,000 रुपये तक हो जाएगी। नई पेंशन 25000 रुपये (यानी 50 प्रतिशत) तक तय हो जाएगी।
First published on: December 01, 2025 05:34 PM