Tenant Rights : इतने साल बाद किरायेदार बन जाएगा घर का मालिक, घर रेंट पर देने से पहले जान लें नियम
Tenant Rights Rule : अधिकतर लोग यह नहीं जानते कि अगर किरायेदार किसी संपत्ति पर 12 साल तक लगातार कब्ज़ा बनाए रखे और मालिक आपत्ति न करे, तो वह मालिकाना हक का दावा भी कर सकता है। ऐसे में घरमालिकों के लिए सतर्क रहना और सही कानूनी कदम उठाना बेहद ज़रूरी है... तो चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कुछ कानूनी अधिकारों के बारे में-
HBN News TV – (Tenant Rights)। मुंबई जैसे महानगरों में, मकान मालिक अपनी खाली संपत्ति किराये पर देकर आय कमाते हैं और संपत्ति की देखभाल भी सुनिश्चित करते हैं। हालांकि, उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि किरायेदारों के लंबे समय तक बने रहने से उनकी संपत्ति पर कब्ज़े का खतरा बढ़ सकता है। मुंबई और दिल्ली जैसे ऊंचे किराए वाले शहरों में यह समस्या विशेष (Adverse possession India) रूप से चिंताजनक हो सकती है।
कब और कैसे लागू होता है ‘प्रतिकूल कब्ज़ा’ का कानून?
भारतीय कानून के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति किसी संपत्ति (Property ownership issues) पर लगातार 12 वर्षों तक बिना रोक-टोक और मालिक की ओर से किसी आपत्ति या कानूनी कार्रवाई के बिना कब्ज़ा बनाए रखता है, तो वह उस संपत्ति पर अधिकार का दावा कर सकता है। इसे ‘प्रतिकूल कब्ज़ा (Adverse Possession)’ कहा जाता है।
हालांकि, दावा तभी माना जाता है जब किरायेदार यह साबित कर दे कि वह लंबे समय से वहीं रह रहा था-जैसे बिजली बिल, पानी बिल या स्थानीय करों का भुगतान। यदि मकान मालिक इतने समय तक निष्क्रिय रहा, तो किरायेदार कानूनी रूप से अधिकार प्राप्त करने की स्थिति में आ सकता है।
मकान मालिक अपनी संपत्ति की बचाव कैसे कर सकते हैं?
ऐसी स्थितियों से बचने के लिए मकान मालिकों को कुछ आवश्यक कदम उठाना बेहद जरूरी है। सबसे पहले, हर किरायेदारी को कानूनी रूप से लिखित समझौते (Legal notice for tenant) के साथ पंजीकृत करें। 11 महीने का किरायेदारी एग्रीमेंट हमेशा समय पर नवीनीकृत करते रहें। इससे किरायेदारी स्पष्ट रहती है और भविष्य में किसी भी कानूनी विवाद या जटिलता से बचाव होता है।
मकान मालिक के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय-
मकान मालिकों को अपनी संपत्ति की सुरक्षा और कानूनी (Adverse possession law) अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच करनी चाहिए। यह सुनिश्चित करें कि किरायेदार अवैध निर्माण या बदलाव न कर रहे हों।
किरायेदार को संपत्ति सौंपने से पहले उनकी पृष्ठभूमि की गहन जांच करना अत्यंत आवश्यक है। एक अतिरिक्त सुरक्षित उपाय के तौर पर, समय-समय पर किरायेदार बदलते रहना भी एक अच्छा कदम हो सकता है। यह सब आपकी संपत्ति को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
अवैध अतिक्रमण से बचाव-
मकान मालिकों को अपनी संपत्ति से जुड़े सभी कानूनी दस्तावेज़ (Landlord protection tips) हमेशा अपडेट रखना चाहिए। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को संपत्ति पर दावा करने से रोकने के लिए समय-समय पर संपत्ति का निरीक्षण करना भी आवश्यक है। अगर मकान मालिक सतर्क नहीं रहते, तो वे कानूनी विवादों में फंस सकते हैं और अपनी संपत्ति वापस पाना (Tenant becomes owner) मुश्किल हो सकता है।
किरायेदार मकान खाली न करे तो मकान मालिक क्या कदम उठाएं?
अगर कोई किरायेदार संपत्ति खाली करने से इंकार करता है, तो सबसे पहले उसे आधिकारिक रूप से कानूनी नोटिस (Legal notice for tenant) भेजना चाहिए। मकान मालिकों को यह ध्यान रखना आवश्यक है कि वे बिजली या पानी के कनेक्शन जबरदस्ती न काटें, क्योंकि यह गैरकानूनी माना जा सकता है।
यदि किरायेदार फिर भी नहीं हटता, तो मकान मालिक पुलिस में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं और सिविल कोर्ट (court) में याचिका दायर कर सकते हैं। भारतीय कानून के तहत, अनुच्छेद 103 के प्रावधानों के अनुसार, मकान मालिक संपत्ति खाली कराने के लिए कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।
First published on: November 26, 2025 02:09 PM