बिग ब्रेकिंग

8th Pay Commission पर आए दस नए बड़े अपडेट, हर कर्मचारी को जानना जरूरी

8th Pay Commission - 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच चर्चाएं लगातार बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाओं के बीच कई अहम अपडेट सामने आए हैं जो सैलरी (salary), एरियर, DA और HRA से जुड़ी बातों को स्पष्ट करते हैं... ऐसे में अगर आप केंद्रीय कर्मचारी या पेंशनर हैं तो ये 10 बड़े अहम अपडेट आपके लिए जान लेने बेहद जरूरी हैं-

HBN News TV – (Employees Update) केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच आठवें वेतन आयोग को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे सामने आ रहे हैं- कहीं कहा जा रहा है कि जनवरी से सैलरी (employees salary hike) बढ़ सकती है, तो कहीं यह अफवाह फैल रही है कि महंगाई भत्ता बंद हो जाएगा। ऐसे में हर कर्मचारी और पेंशनर (pensioners update) की टेंशन को दूर करने के लिए हम आपको 10 अहम अपडेट्स के बारे में बताएंगे।

आठवें वेतन आयोग (8th pay commission latest update) को सरकार ने मंजूरी दे दी है लेकिन आयोग अपनी रिपोर्ट देने में लगभग 18 महीने का समय लेगा। इसका मतलब है कि जनवरी 2026 में बढ़ी हुई सैलरी (salary) तुरंत नहीं मिलेगी लेकिन रिपोर्ट आने के बाद ही ये लागू होगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि 8वें वेतन आयोग को मंजूरी मिलती है, तो नई सैलरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जा सकती है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि बढ़ा हुआ वेतन तुरंत आपके खाते में आ जाएगा। कर्मचारियों को कुछ समय इंतजार करना होगा, क्योंकि आयोग की पूरी रिपोर्ट आने, उस पर विचार होने और सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही संशोधित सैलरी और एरियर (arrear) का भुगतान जारी किया जाएगा।

 

सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं कि 8वें वेतन आयोग के बाद महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता (HRA) हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे। लेकिन सरकार ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। स्पष्ट कर दिया गया है कि न तो DA बंद होगा और न ही HRA-दोनों भत्ते पहले की तरह ही जारी रहेंगे।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

कई लोग सोशल मीडिया (social media) पर ये भी दावा कर रहे हैं कि 8वें वेतन आयोग में महंगाई भत्ता (DA) को बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा, लेकिन सरकार ने इसे पूरी तरह अफवाह बताया है। सरकार का कहना है कि ऐसा कोई प्रस्ताव न तैयार हुआ है और न ही इस पर विचार हो रहा है। DA और पेंशनरों का DR पहले की तरह हर छह महीने में बिना किसी कटौती या बदलाव के रिवाइज होते रहेंगे।

 

अगर 8वां वेतन आयोग लागू होता है तो पूरे देश के लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनरों की सैलरी-पेंशन दोनों में अच्छी बढ़ोतरी होगी।

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) वह संख्या होती है जिससे पुरानी बेसिक सैलरी को गुणा करके नई सैलरी तय की जाती है। सातवें वेतन आयोग में यह 2.57 था। अब माना जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर बढ़कर 2.86 या उससे अधिक हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (employees basic salary hike) में बड़ा इजाफा होगा और कुल तनख्वाह भी काफी बढ़ जाएगी।

 

सरकार ने अभी कोई ऑफिशियल नंबर नहीं बताया है कि आठवें वेतन आयोग से सैलरी-पेंशन कितनी बढ़ेगी। लेकिन पुराने ट्रेंड देखें तो ज्यादातर कर्मचारियों की तनख्वाह और पेंशन में 30% से 34% तक का इजाफा हो सकता है। ऊपर से नई बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) भी लागू होगा, जिससे कुल फायदा और भी ज्यादा हो जाएगा।

 

महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) का फॉर्मूला बिल्कुल सरल है-दोनों AICPI-IW इंडेक्स के आधार पर हर छह महीने में रिवाइज होते हैं। आठवें वेतन आयोग के बाद भी यही प्रक्रिया जारी रहेगी और इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। अच्छी बात यह है कि DA और DR की दरें हमेशा बराबर रहती हैं, जिससे कर्मचारियों और पेंशनरों-दोनों को समान लाभ मिलता है।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

जब 1 जनवरी 2026 से नई सैलरी और पेंशन लागू होगी, तो रिपोर्ट फाइनल होने और सरकार की मंजूरी मिलने के बाद उस तारीख से लेकर भुगतान शुरू होने तक के सभी महीनों का एरियर एक साथ दिया जाएगा। यानी कर्मचारियों और पेंशनरों के खातों में एक बार में अच्छी-खासी रकम पहुंचने की पूरी संभावना है।

First published on: December 04, 2025 03:53 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading