बिग ब्रेकिंग

Supreme Court : रजिस्ट्री के बावजूद मालिकाना हक अधूरा, घर-जमीन खरीदते समय जरूर चेक करें ये दस्तावेज

Supreme Court : अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस खबर को एक बार जरूर पढ़ लें। दरअसल, घर या जमीन खरीदते समय सिर्फ रजिस्ट्री कराना ही पर्याप्त नहीं होता। कई बार जरूरी दस्तावेज (property documents) पूरे न होने पर भविष्य में मालिकाना हक पर विवाद खड़ा हो सकता है। इसलिए किसी भी प्रॉपर्टी को खरीदने से पहले उसके सभी जरूरी कागज़ों की जांच करना बेहद जरूरी है... तो चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है जिन जरूरी दस्तावेजों के बारे में-

HBN News TV – (Supreme Court property verdict) अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सुप्रीम कोर्ट (supreme court decision) का हालिया फैसला आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कोर्ट ने साफ कहा है कि सिर्फ रजिस्टर्ड सेल डीड होना ही संपत्ति पर कानूनी मालिकाना हक साबित (property ownership proof) नहीं करता। रजिस्ट्रेशन (regiestration) सिर्फ लेन-देन का आधिकारिक रिकॉर्ड होता है, लेकिन इससे स्वामित्व की पूर्ण पुष्टि नहीं होती।

 

जानें पूरा मामला –

 

 

सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी भवना कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी (Bhavana Cooperative Housing Society) से जुड़े एक मामले में सामने आई, जिसमें सोसायटी ने 1982 में 53 एकड़ जमीन खरीदने का दावा किया था।

 

बाद में इसी जमीन (property dispute) का कुछ हिस्सा महनूर फातिमा इमरान समेत कई लोगों को बेच दिया गया। सभी खरीदारों के पास रजिस्टर्ड सेल डीड मौजूद थीं, लेकिन कोर्ट ने यह सवाल उठाया कि क्या भवना सोसायटी के पास शुरुआत में ही इस जमीन का वैध स्वामित्व था या नहीं।

 

सिर्फ रजिस्ट्री क्यों पर्याप्त नहीं है?

 

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

रजिस्टर्ड सेल डीड (registered sale deed) का मतलब सिर्फ इतना होता है कि संपत्ति की खरीद-बिक्री को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। लेकिन यदि जिस व्यक्ति से आपने जमीन या घर खरीदा है, उसके पास पहले से स्पष्ट और वैध मालिकाना हक (land ownership claim) नहीं था, तो रजिस्ट्री होने के बावजूद भी आप कानूनी मालिक नहीं माने जाएंगे। यानी रजिस्ट्रेशन सिर्फ लेन-देन का सबूत है, जबकि वास्तविक ओनरशिप साबित करने के लिए कई अन्य दस्तावेजों का होना जरूरी है।

 

 

समझें रजिस्ट्री की अहमियत –

 

रजिस्ट्री का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि किसी प्रॉपर्टी का लेन-देन सरकारी रिकॉर्ड (government record) में दर्ज हो जाए। इससे भविष्य में किसी भी विवाद की स्थिति में यह दस्तावेज़ पुख्ता सबूत का काम करता है। रजिस्ट्री से सरकार को टैक्स वसूली में आसानी होती है और आधिकारिक रिकॉर्ड मौजूद रहने से फर्जी दावों या धोखाधड़ी की संभावनाएं भी कम हो जाती हैं।

 

 

फैसले का क्या होगा असर- 

 

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अब सिर्फ जमीन का रजिस्ट्रेशन करा लेना मालिकाना हक साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। डेवलपर्स को यह साबित करना अनिवार्य होगा कि उनके पास जमीन का स्पष्ट, विवाद-मुक्त (real estate transparency) और वैध टाइटल है तथा उस पर कोई अन्य दावा या कोर्ट केस लंबित नहीं है। इसका मतलब है कि खरीदारों को अधूरी या भ्रामक जानकारी देना अब डेवलपर्स के लिए बड़ा जोखिम बन जाएगा। हर प्रॉपर्टी सौदे में पारदर्शिता और सही दस्तावेज़ों का होना अनिवार्य हो जाएगा।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

 

 

खरीदारों को बरतनी होगी सावधानी-

 

अब घर या जमीन खरीदने वालों के लिए यह बेहद जरूरी हो गया है कि वे सिर्फ रजिस्टर्ड सेल डीड पर भरोसा न करें। पूरी प्रॉपर्टी के दस्तावेजों की कानूनी जांच करवाना अनिवार्य है, खासकर तब जब आप अपनी जीवनभर की बचत निवेश कर रहे हों। बैंक से लोन (property loan documents) लेने पर कुछ राहत मिल सकती है, क्योंकि बैंक स्वयं भी दस्तावेजों की जांच करते हैं। इसके बावजूद, किसी अनुभवी वकील से स्वतंत्र रूप से वेरिफिकेशन (document verification) करवाना हमेशा सुरक्षित और बेहतर विकल्प रहेगा।

 

 

 

खरीद से पहले इन दस्तावेजों को जरूर चेक करें-

 

– टाइटल डीड (Tilte Deed)

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

पिछली सेल डीड (अगर कोई हो)

 

– पजेशन लेटर (possession letter) और अलॉटमेंट लेटर

 

वसीयत (अगर संपत्ति विरासत में मिली है)

 

– प्रॉपर्टी टैक्स रसीदें

 

बेशक इन दस्तावेजों की जांच करने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन इससे भविष्य में होने वाली किसी भी तरह की धोखाधड़ी, कानूनी विवाद या आर्थिक नुकसान से आसानी से बचा जा सकता है।

First published on: November 25, 2025 02:01 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading