Salary Hike : 8वें वेतन आयोग के लागू होते ही दुगनी हो जाएगी कर्मचारियों की सैलरी, समझिये पूरा कैलकुलेशन
Salary Hike : केंद्र सरकार अब जल्द ही कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लागू करने वाली है। इस वजह से कर्मचारियों को काफी लाभ होने वाला है। वेतन आयोग के लागू होते ही कर्मचारियों (Update for employees) की सैलरी दुगनी हो जाएगी। इसकी वजह से पेंशनर्स को भी लाभ होगा। आइए समझते हैं वेतन आयोग की पूरी कैलकुलेशन।
HBN News TV-(Salary Hike Latest Update) 8वें वेतन आयोग को लेकर हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि अब जल्द ही कर्मचारियों की सैलरी (Salary Hike) बढ़ने वाली है। इसकी वजह से कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से 8वें वेतन आयोग से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने-
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि अब सरकार जल्द ही 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का गठन करने वाली है। इसके लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसके बाद से ही देशभर में करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स में काफी उत्सुकता बनती नजर आ रही है।
इतने समय में पैश होगी रिपोर्ट-
सरकार ने 8वें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने का वक्त दे दिया है। एक्सपर्ट्स ने बताया है कि आयोग आमतौर पर 18 से 24 महीनों में अपनी सिफारिशें (8th Pay Commission Update) तैयार कर लेता है। कर्मचारी संगठनों से जुड़े अधिकारी कहते हैं कि अगर आयोग एक्सटेंशन की मांग करता है तो फिर इस प्रक्रिया में दो साल तक बढ़ाया जा सकता है।
एक्सपर्ट ने दी जानकारी-
एक्सपर्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि इतिहास इस बात का गवाह है कि वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने में 1-2 साल का समय लगता है। उदाहरण के तौर पर 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) 29 महीनों में लागू किया गया था। इस हिसाब से, 8th CPC की सिफारिशें 2026 के अंत से लेकर 2027 की शुरुआत के बीच लागू होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
यूपी चुनाव से पहले हो सकता है लागू-
वहीं कुछ अन्य एक्सपर्ट ने बताया है कि फरवरी 2027 के यूपी चुनावों से पहले 8th CPC (8th CPC Latest Update) लागू करना सरकार के लिए राजनीतिक तौर पर फायदेमंद बनकर सामने आ सकता है। इसकी वजह से लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स (Salary Hike Update for pensioners) को सीधा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। वहीं कुछ अधिकारियों का ये भी मानना है कि इस प्रक्रिया को पूरा होने में और भी ज्यादा समय लग सकता है। हालांकि सरकार अंतरिम राहत जरूर दे सकती है, जैसे बेसिक पे का कुछ हिस्सा बढ़ाकर या फिक्स राशि जोड़कर।
वेतन आयोग की ये है संभावित टाइमलाइन-
राजस्थान चुनाव (दिसंबर 2027) या 2029 लोकसभा चुनाव तक 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Salary Hike) को टाले जाने की उम्मीद कम है। 8वें वेतन आयोग का गठन पहले ही किया जा चुका है और इसका टारगेट 1 जनवरी 2026 से लागू होना था। लेट 2026 या अर्ली 2027 सबसे संभावित टाइमलाइन है, जिस दौरान वेतन आयोग (Basic Salary Hike) को लागू किया जाएगा। आपको बता दें कि 8वां वेतन आयोग लागू होते ही लाखों कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, एचआरए, महंगाई भत्ता और पेंशन में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
First published on: December 09, 2025 07:11 PM