बिग ब्रेकिंग

Salary Hike : अगली दिवाली तक इतनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन

Salary Hike - केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अगली दिवाली खुशखबरी लेकर आ सकती है। महंगाई भत्ता (DA) और वेतन आयोग के संभावित बदलावों से सैलरी और पेंशन में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। सरकार की ओर से संकेत मिले हैं कि 2026 तक वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है। आइए नीचे खबर में जान लेते है इससे जुड़ी पूरी जानकारी-

HBN News Tv – (8th Pay Commission)। केन्द्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन और उसकी दिशा-निर्देशों (ToR) की घोषणा कर दी है, जो सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस कदम से अब कर्मचारियों (Employees news) के वेतन, भत्तों और पेंशन में बढ़ोतरी का मार्ग प्रशस्त हो गया है। आयोग से उम्मीद है कि वह अप्रैल 2027 तक अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप देगा। रिपोर्ट के अनुसार, इन सिफारिशों को दीवाली 2027 तक लागू किए जाने की पूरी संभावना है।

 

सरकार ने सातवें वेतन आयोग (7th pay commission update) में तीन सदस्यों की नियुक्ति की है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (Ranjana Prakash Desai) को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि प्रोफेसर पुलक घोष पार्ट-टाइम सदस्य और पंकज जैन सदस्य-सचिव के तौर पर कार्य करेंगे। आयोग कर्मचारियों को जल्द राहत पहुंचाने के उद्देश्य से, आवश्यकता पड़ने पर, बीच-बीच में अंतरिम रिपोर्ट भी दे सकता है।

 

क्या करेगा आठवां वेतन आयोग?

 

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

सरकार के अनुसार, इस आयोग का मूल उद्देश्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्ते, बोनस, ग्रेच्युटी (gratuity) और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) जैसे सभी पहलुओं की समीक्षा करना है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इस समीक्षा से सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ न पड़े और राजकोषीय संतुलन (Financial Balance) बना रहे। इसके अतिरिक्त, आयोग समानता बनाए रखने के लिए राज्य सरकारों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का अध्ययन करेगा और सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) तथा निजी क्षेत्र की कंपनियों के वेतन ढांचों से भी इसकी तुलना करेगा।

 

कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

 

वित्तीय संस्थानों जैसे कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज और एम्बिट कैपिटल के अनुमान के अनुसार, इस बार का फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) 1.8 से 2.46 के बीच रह सकता है। अगर बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है तो…

1.82×फैक्टर पर नई सैलरी ₹32,760 होगी यानी 14% की बढ़ोतरी

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

2.15× फैक्टर पर ₹38,700 यानी 34% की बढ़ोतरी

2.46× फैक्टर पर ₹44,280 यानी 54% की बढ़ोतरी

हालांकि महंगाई भत्ता (DA) नए सिरे से शून्य पर सेट किया जाएगा, इसलिए वास्तविक बढ़ोतरी 13-15% के आसपास मानी जा रही है।

 

 ग्रेच्युटी, बोनसऔर PLI में भी बदलाव-

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) सिर्फ सैलरी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बोनस, रिटायरमेंट बेनिफिट्स, ग्रेच्युटी और PLI सिस्टम पर भी पुनर्विचार करेगा। पिछली बार 7वां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था, जिसमें औसतन 14-16% की सैलरी (Basic Salary Hike) बढ़ोतरी हुई थी। अब कर्मचारियों को उम्मीद है कि 8वें वेतन आयोग से उन्हें इससे भी बड़ी राहत मिल सकती है।

आठवां वेतन आयोग केवल सैलरी बढ़ाने तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह बोनस, ग्रेच्युटी (gratuity), सेवानिवृत्ति लाभ (रिटायरमेंट बेनिफिट्स) और PLI सिस्टम की भी समीक्षा करेगा।

 

पिछली बार, सातवां वेतन आयोग (7th pay commission news) 2016 में लागू हुआ था, जिसमें औसतन 14-16% की वेतन वृद्धि हुई थी। अब सरकारी कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग से पिछली बार से अधिक बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

सरकार का लक्ष्य है कि नए वेतन ढांचे से न सिर्फ कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़े, बल्कि देश की आर्थिक स्थिरता और उत्पादकता में भी सुधार हो। अगर सब कुछ तय समय पर हुआ, तो 2027 की दिवाली सरकारी कर्मचारियों (government employees) के लिए वाकई ‘सोने पर सुहागा’ साबित हो सकती है।

First published on: November 10, 2025 10:57 AM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading