बिग ब्रेकिंग

Salary Hike : सरकार ने कर्मचारियों के लिए खोला खजाना, सैलरी में इतना होगा इजाफा

Salary Hike : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स पर पैसों की बारिश होने वाली है। दरअसल, सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी करने वाली है। उम्मीद है कि इस बार डीए में तगड़ी वृद्धि (DA Hike) होगी। इससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की बेसिक सेलरी में जबरदस्त उछाल आएगा। हाल ही में एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यह पता चला है कि इस बार डीए में कितना इजाफा होगा। चलिए जानते हैं।

HBN News TV – (Salary Hike)। 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जल्द ही सरकार महंगाई भत्ते (dearness allowance Hike) में बढ़ौतरी की घोषणा करने वाली है। डीए में बढ़ौतरी से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ती महंगाई के बीच बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में भी इजाफा होगा।

 

कब से लागू होगा महंगाई भत्ता –

 

महंगाई भत्ता (DA Hike Update) सरकारी कर्मचारियों के लिए बढ़ती महंगाई से राहत देने का एक कारक है। जब तेजी से महंगाई बढ़ती है तो डीए में भी वृद्धि होती है। दरअसल, सरकार साल में दो बार डीए (DA) में संशोधन करती है। पहली जनवरी में और दूसरी 1 जुलाई से लागू होती है। सरकार डीए में बढ़ौतरी का ऐलान कभी भी कर सकती हैं। लेकिन यह 1 जनवरी और 1 जुलाई से ही लागू होता है।

डीए में बढ़ौतरी से कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि (Salary Hike) होती है। इस बार कर्मचारियों को डीए हाइक में बड़ी बढ़ौतरी की उम्मीद है। दरअसल, 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अंतर्गत डीए हाइक की आखिरी बढ़ौतरी होने वाली है। अनुमान है कि सरकार इसकी घोषणा दीवाली से पहले कर सकती है।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

4 प्रतिशत बढ़ेगा डीए –

 

आठवें वेतन आयोग (8th pay commission) के लागू होने के इंतजार के बीच सरकारी कर्मचारियों को डीए हाइक का तोहफा मिलने वाला है। दरअसल, जुलाई का डीए हाइक (Dearness Allowance Hike) सावतें वेतन आयोग के तहत आखिरी बार होने वाला है।

संभावनाएं हैं कि इस बार सरकार डीए में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी कर सकती है। इसके बाद डीए शुन्य (DA Zero) होने वाला है। दरअसल, जैसे ही 8वां वेतन आयोग लागू होगा। डीए को रीसेट कर इसे शुरूआत से शुरू कर दिया जाएगा। आमतौर पर जब भी नया पे कमीशन लागू होने पर डीए जीरो किया जाता है।

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

डीए में बढ़ौतरी कंफर्म?

 

बता दें कि मौजूदा समय में सरकारी कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता (dearness allowance Update) मिल रहा है। अगर जुलाई में सरकर डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करती है, तो यह डीए 53 प्रतिशत से बढ़कर 56 प्रतिशत हो जाएगा। वहीं, उम्मीद 4 प्रतिशत की भी लगाई जा रही है। यदि यह 4 प्रतिशत बढ़ता है तो 53 प्रतिशत से सीधा 57 प्रतिशत हो जाएगा।

 

ये फैसला CPI-IW (Consumer Price Index for Industrial Workers) के एक आंकड़े पर आधारित होता है, जो महंगाई को मापता है। मई 2025 तक के जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार सरकार डीए में 3 से 4 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है।

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

बेसिक सैलरी में होगी इतनी बढ़ौतरी –

 

मौजूदा समय में जिस कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी (Salary Hike) 18,000 रुपये प्रति महीना है तो अभी उसे 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता यानी 9,990 रुपये मिल रहा है। अगर डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी होती है तो डीए (DA hike Update) 10,440 रुपये हो जाएगा यानी डीए में 540 रुपये की वृद्धि होगी।

 

जिन सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ज्यादा है उन्हें डीए हाइक में ज्यादा फायदा होगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को एरियर (arrears update) का भी भुगतान किया जाएगा। इस बार दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

First published on: August 18, 2025 02:22 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading