बिग ब्रेकिंग

Salary Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी में 34% तक तगड़ी बढ़ौतरी

Salary Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर पैसों की बारिश होने वाली है। दरअसल, हाल ही में 8वें वेतन आयोग और बेसिक सैलरी हाइक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें पता चला है कि इस बार फिटमेंट फैक्टर 2.15 हो सकता है। इससे कर्मचारियों के मूल वेतन में 34 प्रतिशत का इजाफा होगा। चलिए जानते हैं -

HBN News TV – (Salary Hike) हर दस साल के बाद नया वेतन आयोग लागू किया जाता है। आखिरी बार साल 2016 में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हुई थी। अब दिसंबर 2025 में सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म होने वाला है।

केंद्र की मोदी सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग की घोषणा कर दी थी, लेकिन अभी तक इसे लागू नही किया है। लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी इसके गठन का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितना इजाफा होगा।

 

कैसे तय की जाती है बेसिक सैलरी –

 

जब भी नया वेतन आयोग (new pay commission) लागू होता है तो इसके साथ ही फिटमेंट फैक्टर को भी अपडेट किया जाता है। दरअसल, फिटमेंट फैक्टर के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन को तय किया जाता है। इसी के आधार पर नए वेतनमानों को निर्धारित किया जाता है। यह बेसिक पे पर लागू होता है।

 

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

इतना तय किया जाएगा फिटमेंट फैक्टर –

 

एंबिट कैपिटल और कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने रिपोर्ट में फिटमेंट फैक्टर (8th Pay Commission Fitment Factor) और उससे होने वाले सैलरी इंक्रीमेंट का आकलन किया है। एंबिट कैपिटल की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर को 7वें वेतनमान (7th pay commission) को 2.57 रखा गया था। इस बार नया वेतन आयोग लागू होने पर इसे घटा दिया जाएगा और यह 1.83 से 2.46 के के बीच तय किया जा सकता है।

यदि 1.82 फिटमेंट फैक्टर रखा जाता है तो सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 14 प्रतिशत का इजाफा होगा। वहीं अगर इसे 2.15 से 2.46 के बीच तय किया जाता है तो सैलरी में 34 से 54 प्रतिशत का हाइक लग सकता है।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट में कहा है कि फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) 1.8 तय किए जाने की ज्यादा उम्मीद नजर आ रही है। जिससे कर्मचारियों की सैलरी में करीब 13 प्रतिशत की बढ़ौतरी होगी।

बेसिक सैलरी में मर्ज होगा डीए

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

आमतौर पर जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है तो महंगाई भत्ता (dearness allowance) को बेसिक सैलरी के साथ मर्ज कर दिया जाता है और इसे शून्य कर फिर से शुरू कर दिया जाता है। 2016 में, 7वें वेतन आयोग के लागू होने पर भी ऐसा ही किया गया था। सातवां वेतन आयोग (7th Pay Commission) लागू होने पर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 7,000 से बढ़कर 18,000 महीना हो गई। लेकिन DA को रीसेट करने के कारण, वास्तविक बढ़ौतरी सिर्फ 14.3 प्रतिशत हुई थी।

 

नया वेतन आते ही डीए होगा जीरो –

मौजूदा समय में कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत है और 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत इसे जुलाई 2026 से आखिरी बार संशोधित किया जाएगा। सातवें वेतन आयोग (7th pay commission latest news) के लागू होने से पहले यह 125 प्रतिशत था। इस बार DA का स्तर अपेक्षाकृत कम है, 8वां वेतन आयोग के लागू होते ही महंगाई भत्ते को जीरो कर रीसेट कर दिया जाएगा।

बेसिक सैलरी में होगी इतनी बढ़ौतरी –

1.82 फैक्टर – 14 प्रतिशत बढ़कर 1,15,297 रुपये
2.15 फैक्टर – 34 प्रतिशत बढ़कर 1,36,203 रुपये
2.46 फैक्टर – 54 प्रतिशत बढ़कर 1,51,166 रुपये

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

2026 में लागू नहीं होगा 8वां वेतन आयोग –

 

सरकार ने अभी तक आयोग के सदस्यों की नियुक्ति नहीं की है और Terms of Reference (ToR) की भी अधिकसूना नहीं हुई है। ऐसे में साल 2026 में 8वें वेतन आयोग लागू होने मुश्किल लग रहा है। उम्मीद है कि जनवरी 2027 में आठवें वेतन आयोग आ सकता है।

First published on: August 14, 2025 09:37 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading