Salary Hike : 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, 18, 000 रुपये से बढ़कर इतनी होगी सैलरी
Salary Hike : 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही 8वां वेतन आयोग लागू होने वाला है। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में तगड़ा उछाल आएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को नए भत्तों का भी लाभ मिलेगा। चलिए जानते हैं जिन कर्मचारियों को 18 हजार रुपये महीना सैलरी मिल रही है उसमें कितना इजाफा होगा।
HBN News Tv : (Salary Hike)। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ा इजाफा होने वाला है। दरअसल, हर 10 में सरकार कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव करने के लिए नया वेतन आयोग लागू करती है। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 7वें वेतन आयोग का लाभ मिल रहा है। इस साल 2025 के दिसंबर में 7वें वेतन आयोग का कार्य काल खत्म हो जाएगा। ऐसे में अभी तक आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू नहीं हुआ है तो कर्मचारियों की चिंता बढ़ रही है।
नया वेतन आयोग लागू होते ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जबरदस्त बढ़ौतरी होगी। अब हाल ही में आठवें वेतन आयोग को लेकर महत्वपूर्ण आंकड़े सामने आए हैं, जिसके तहत कर्मचारियों की सैलरी (Employees Salary Hike) बढ़ जाएगी। बता दें कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बढ़ौतरी की प्रक्रिया एक दश्क बाद होने जा रही है।
कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग –
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में कैबिनेट ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी थी। इसके गठन के ऐलान को अब तक 8 महीनों का समय हो गया है, लेकिन अभी तक इसके सदस्यों की नियुक्ति नहीं हुई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया है कि 8वां वेतन आयोग साल 2026 (8th pay commission) तक लागू हो सकता है । अनुमान लगाया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग की घोषणा अगले साल की शुरुआत या शायद 2025 के केंद्रीय बजट में की जा सकती है।
8वां वेतन आयोग लागू होने से क्या होगा?
बता दें कि केंद्रीय वेतन आयोग भारत सरकार के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की बेसिक सैलरी और पेंशन, भत्तों को निर्धारित करता है। इसके तहत कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों में बढ़ौतरी की जाती है। कर्मचारियों के लिए लागू किया जाने वाला 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) भी वेतन और पेंशन स्ट्रक्चर में संशोधन की सिफारिश करेगा, जिससे कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में उछाल आएगा। आठवां वेतन आयोग सरकारी कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत दिलाएगा और उन्हें आर्थिक रूप से मजूबत करेगा।
किन कर्मचारियों को मिलेगा नये वेतन आयोग का लाभ –
8वें वेतन आयोग (8th pay commission Latest News) के लागू होने से भारत सरकार के 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अब वर्तमान में चल रहे 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल दिसंबर 2025 में समाप्त हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) का कहना है कि 2025 में नए वेतन आयोग (8 vetan kab lagu hoga) के गठन से सिफारिशें समय पर मिल सकेंगी।
जिससे 7वें वेतन आयोग के कार्यकाल खत्म होने से पहले ही इन्हें लागू करना सुनिश्चित हो सकेगा। अगर समय पर नए वेतन आयोग का प्रोसेस शुरू होता है तो इसकी सिफारिशें समय पर मिल सकेंगी। इससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उचित समय पर सैलरी और पेंशन हाईक का लाभ मिल सकेगा।
केंद्रीय मंत्री ने कर्मचारियों को दिया बड़ा संकेत –
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 8वें वेतन आयोग (8th pay commission News) के गठन को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा संकेत दिया है कि आठवें वेतन आयोग को जनवरी 2026 तक लागू किया जा सकता है। यह केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्तों और पेंशन में इस महंगाई में सुधार करेगा। 7वें वेतन आयोग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो 7वें वेतन आयोग को रिपोर्ट (7th Pay Commission) फाइनल करने में 18 महीने का समय लग गया था, जिसे जनवरी 2016 से लागू किया गया।
बेसिक सैलरी में कितनी होगी बढ़ौतरी –
8th cpc updates की सिफारिशें लागू होने पर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike Update) 18,000 रूपये से बढ़ाकर करीब 34,560 रुपये प्रति महीना हो सकती है। इसक मतलब है कि कर्मचारियों की सैलरी में लगभग 92 % का बढ़ौतरी हो सकती है। वहीं, पेंशनर्स की पेंशन 9,000 रुपये प्रति माह से बढ़कर लगभग 17,280 रुपये हो सकती है। मूल वेतन और पेंशन बढ़ने से कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी।
कैसे तय होगी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन –
बता दें कि महंगाई और अन्य आर्थिक कारकों को ध्यान में रखते हुए आठवें वेतन आयोग (8th cpc updates Update) से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन को तय किया जाएगा और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वेतन आयोग की संरचना के अनुसार मिलता है। बता दें कि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th cpc) की स्थापना 28 फरवरी 2014 को भारत सरकार द्वारा ही की गई थी और अब आठवें वेतन आयोग की स्थापना भी भारत सरकार द्वारा की जाएगी।
First published on: September 13, 2025 06:08 PM