Gurugram वालों को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, इस रूट पर बनेगा नया हाईवे
Gurugram News - गुरुग्रामवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि, शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए ग्रेटर एसपीआर परियोजना (Greater SPR Project) को तेजी से लागू किया जाएगा। इसके तहत जमीन अधिग्रहण दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जिससे रोड नेटवर्क और कनेक्टिविटी बेहतर होगी... आइए नीचे खबर में जान लेते है इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी जानकारी-
HBN News TV – (Traffic congestion in Gurugram) गुरुग्राम में ट्रैफिक दबाव कम करने और शहर को वैकल्पिक कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली ग्रेटर सदर्न पेरिफेरल रोड (Greater SPR) परियोजना को अब तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Haryana Urban Development Authority) ने स्पष्ट किया है कि परियोजना के पहले चरण के लिए जमीन अगले चार से पांच महीनों में अधिग्रहित कर ली जाएगी। वहीं, दूसरे चरण के भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) के लिए धारा छह का नोटिफिकेशन फरवरी 2026 तक जारी कर दिया जाएगा।
यह जानकारी एचएसवीपी की प्रशासक वैशाली सिंह ने मंगलवार को सेक्टर-44 स्थित जीएमडीए कार्यालय में, शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के दौरान दी। बैठक में गुरुग्राम से जुड़े कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स (infrastructure projects) की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
ग्रेटर एसपीआर के पहले चरण में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड (Gurugram-Faridabad Road) को गुरुग्राम-सोहना रोड से जोड़ने के लिए छह गांवों की कुल 276 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जा रही है। इनमें बहरामपुर, उल्लावास, कादरपुर, मैदावास, घूमसपुर और बादशाहपुर शामिल हैं। नवंबर में धारा छह के तहत नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है और तय समयसीमा में किसानों को मुआवजा वितरण भी कर दिया जाएगा।
प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में गुरुग्राम-सोहना रोड (Gurugram-Sohna Road) को दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway) से जोड़ने के लिए लगभग 394 एकड़ जमीन का अधिग्रहण प्रस्तावित है। इसके दायरे में अकलीमपुर, टीकली, सकतपुर, शिकोहपुर, नौरंगपुर, बाढ़ गुर्जर, मानेसर और नैनवाल गांव शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, फरवरी तक धारा छह का नोटिफिकेशन जारी कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
एलिवेटिड एसपीआर व क्लोवरलीफ इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर फोकस-
बैठक में डीएस ढेसी ने एसपीआर को एलिवेटिड (SPR elevated) बनाने की योजना को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने इसे दो चरणों में लागू करने को कहा। पहले चरण में एलिवेटिड रोड का निर्माण और दूसरे चरण में वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ इंटरचेंज (Cloverleaf interchange) का विकास शामिल होगा।
ढेसी ने सेक्टर-27/28 (गलेरिया रोड) और सेक्टर-28/43 (व्यापार केंद्र रोड) की मुख्य सड़कों के निर्माण में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इन सड़कों का निर्माण एक साल पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था और अब कार्य की रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
पेयजल आपूर्ति योजनाओं पर अधिकारियों से जवाब तलब-
सोहना और ग्वाल पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति (Drinking water supply in hilly areas) को लेकर बैठक में कड़ा रुख अपनाया गया। प्रधान सलाहकार ने एचएसवीपी, जीएमडीए और जनस्वास्थ्य विभाग (public health department) से स्थिति स्पष्ट करने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि ग्वाल पहाड़ी की विकसित रिहायशी सोसायटियों (residential societies) में अगले साल तक पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी, जबकि सोहना क्षेत्र में पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए अभी और समय लगेगा।
First published on: December 20, 2025 11:11 PM