RBI : लोगों को कैंप लगाकर बांटे जा रहे 190 करोड़ रुपये, ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम
RBI : जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार की ओर से एक योजना चलाई जा रही है। अलग-अलग जिलों में कैंप लगाकर लाभार्थियों को 190 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा रही है। अगर आप भी इस योजना में आवेदन कर चुके हैं, तो घर बैठे ऑनलाइन लिस्ट (online list) में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं, जिससे भुगतान की स्थिति तुरंत पता चल जाएगी।
HBN News TV (RBI campaign) सरकार अब उन पैसों को वापस दिलाने के लिए बड़ा कदम उठा रही है, जो सालों से बैंकों में बिना किसी दावे के पड़े हुए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान की शुरुआत की है, ताकि लोगों को उनका ही अटका हुआ पैसा लौटाया जा सके।
इसी अभियान के तहत 21 नवंबर 2025 को नोएडा के सूरजपुर स्थित विकास भवन में विशेष कैंप (UDGAM portal) लगाया जा रहा है, जो दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलेगा। सिर्फ नोएडा जिले में ही अलग-अलग बैंकों के 4.80 लाख खातों में करीब 190 करोड़ (₹190 crore unclaimed amount) रुपये बिना दावे के जमा हैं। इन्हीं पैसों को उनके सही मालिकों तक पहुंचाने के लिए RBI यह विशेष अभियान चला रहा है।
जानें कौन कर सकता है क्लेम?
लीड बैंक मैनेजर राजेश कठेरिया के अनुसार, इस कैंप में ऐसे लोग आ सकते हैं जिनके पुराने खाते बंद (unclaimed bank accounts) हैं या जिन्हें संदेह है कि उनके नाम से कहीं पैसा जमा है। बस उन्हें अपने जरुरी दस्तावेज़ साथ लाने होंगे।
कैंप में अधिकारी जानकारी जांचेंगे और सही पाए जाने पर तुरंत रकम का दावा करने में मदद करेंगे। इस कैंप की अध्यक्षता डीएम मेधा रूपम कर रही हैं।
आरबीआई (RBI special drive) ने ऐसे निष्क्रिय खातों की पूरी जानकारी अपने UDGAM पोर्टल पर भी उपलब्ध करा दी है। यदि कोई व्यक्ति कैंप में नहीं पहुंच पाता, तो वह घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकता है कि उसके नाम से कहीं कोई बकाया राशि तो नहीं पड़ी है। यह अभियान 31 दिसंबर तक जारी रहेगा और आने वाले दिनों में कई अन्य शहरों में भी इसी तरह के कैंप आयोजित किए जाएंगे।
ऑनलाइन कैसे चेक करें ?
- UDGAM पोर्टल (udgam.rbi.org.in) पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन और OTP के साथ लॉगिन करें।
- इसके बाद, अपना नाम और पहचान पत्र (जैसे आधार/पैन) की जानकारी भरें। आप किसी एक बैंक या सभी बैंकों में एक साथ खोज कर सकते हैं।
- यदि खोज में कोई पुराना या अनक्लेम्ड खाता मिलता है, तो यह दर्शाता है कि उस खाते में आपका पैसा अभी भी जमा है।
मैच मिलने पर, आपको संबंधित बैंक शाखा में जाकर अपनी पहचान (आईडी और एड्रेस प्रूफ) और खाते के स्वामित्व के दस्तावेज दिखाने होंगे। यदि पैसा किसी मृतक परिवार सदस्य का है, तो मृत्यु प्रमाण पत्र और कानूनी कागज़ात भी प्रस्तुत करने होंगे। बैंक आपके दस्तावेज़ों की जांच पूरी करने के बाद आपका पैसा आपके खाते में वापस ट्रांसफर कर देगा।
जानें आपके शहर में कैंप लगे तो क्या करें
यदि आपके शहर में ऐसा कोई कैंप लगता है, तो आप सीधे वहां जाकर अपनी लावारिस राशि (check unclaimed money online) का दावा कर सकते हैं। अधिकारी आपको दावा करने की पूरी प्रक्रिया समझाएंगे और आपका पैसा वापस दिलाने में मदद करेंगे।
यह सरकारी और RBI की पहल उन लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत है जो जानकारी के अभाव में अपनी मेहनत की कमाई का लाभ नहीं ले पा रहे थे। इस अभियान से आपका पैसा अब आपके हाथों में सुरक्षित रूप से वापस पहुंच सकेगा।
First published on: November 23, 2025 12:37 PM