Rajasthan News : राजस्थान में पांच रेलवे स्टेशन किए जाएंगे लोकार्पित
Rajasthan News - राजस्थान में अगले महीने पांच रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया जाएगा। यह स्टेशनों के आधुनिक स्वरूप और बेहतर सुविधाओं की ओर उठाया गया कदम है। यात्रियों को इन स्टेशनों पर यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा और अनुभव मिलेगा। इस पहल से राज्य के रेलवे नेटवर्क (railway network) की तस्वीर और सुविधाओं में सुधारा होगा... इस योजना के तहत करीब 4,000 करोड़ रुपए की लागत आएगी-
HBN News TV – (Rajasthan Government Railway Project) अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य में रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदल रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में खैरथल, दौसा और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन (Dausa and Rewari railway stations) नए रूप में तैयार हो चुके हैं। अगले माह बाड़मेर और जैसलमेर स्टेशनों को भी शामिल कर इन पांच रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल (Rajasthan Railway News) के तहत खैरथल, दौसा और रेवाड़ी रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया गया है, जिससे इन स्टेशनों का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। आधुनिक सुविधाओं और स्थानीय कला-संस्कृति को ध्यान में रखते हुए पुनर्विकास किया गया है। इस योजना के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के कुल 77 स्टेशनों का करीब 4,000 करोड़ रुपए की लागत से विकास किया जा रहा है।
राजस्थान के कुल 85 रेलवे स्टेशनों पर पुनर्विकास (Redevelopment of 85 railway stations in Rajasthan) कार्य जारी है। अगले माह तक पांच स्टेशनों का लोकार्पण प्रस्तावित है, जिनमें उत्तर पश्चिम रेलवे के खैरथल, दौसा और रेवाड़ी के अलावा बाड़मेर और जैसलमेर रेलवे स्टेशन (Jaisalmer Railway Station) शामिल हैं। पुनर्विकास के बाद इन स्टेशनों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narender Modi) अगले माह कर सकते हैं।
खैरथल स्टेशन पर क्या हैं खास-
खैरथल, जो एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र और बड़ी अनाज व सब्जी मंडी (grain and vegetable market) के लिए जाना जाता है, में स्टेशन का पुनर्विकास 12.79 करोड़ रुपए की लागत से किया गया। स्टेशन भवन का पूर्ण नवीनीकरण किया गया और आकर्षक पोर्च बनाया गया। 3,600 वर्ग मीटर का सर्कुलेटिंग एरिया (circulating area), अलग प्रवेश और निकास द्वार, तथा दोपहिया और चौपहिया वाहनों (two-wheelers and four-wheelers) के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था की गई। साथ ही, 4.19 करोड़ रुपए की लागत से 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज भी बनाया गया।
पहले प्लेटफॉर्म छोटे थे, लेकिन अब प्लेटफार्म शेल्टर को 150 वर्ग मीटर बढ़ाया गया है। प्रतीक्षा कक्ष, शौचालय और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं (Special facilities for the disabled) भी विकसित की गई हैं। बता दें कि उत्तर पश्चिम रेलवे के पांच स्टेशनों का 22 मई 2025 को लोकार्पण किया गया था-देशनोक, मंडी डबवाली, राजगढ़, फतेहपुर शेखावाटी और गोगामेड़ी। उस समय प्रधानमंत्री मोदी ने देशनोक से इन सभी स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण (Virtual inauguration of all stations) किया था। अब दूसरे फेज में यात्रियों को पांच और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों की सुविधा मिलेगी।
जानें कैसा बना दौसा रेलवे स्टेशन-
दौसा स्टेशन का पुनर्विकास 15.17 करोड़ रुपए की लागत से किया गया। स्टेशन भवन, वेटिंग हॉल (waiting hall)और सर्कुलेटिंग एरिया को आधुनिक रूप दिया गया, साथ ही भारतीय कला और संस्कृति को दर्शाते चित्र बनाए गए। 4.10 करोड़ रुपए से चौड़ा फुट ओवरब्रिज (wide foot overbridge) बनाया गया और बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए 1.08 करोड़ की लागत से दो लिफ्टें स्थापित की गईं।
सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) और यात्री सुविधा के लिए ट्रेन सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा, सोलर पावर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। वहीं, जयपुर मंडल (Rajasthan News) ने रेवाड़ी स्टेशन का पुनर्विकास (Redevelopment of Rewari station) 31.91 करोड़ रुपए की लागत से किया है। हरियाणा के रेवाड़ी स्टेशन पर भी यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
First published on: December 26, 2025 07:48 PM