बिग ब्रेकिंग

Railway Rules : वरिष्ठ नागरिकों को कन्फर्म मिलेगा लोअर बर्थ, यह है आसान तरीका

Railway Rules : ट्रेन में सफर करने वाले सीनियर सिटीज़न यात्रियों के लिए एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. इसमें लोअर बर्थ को लेकर एक दिलचस्प बातचीत देखने को मिल रही है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है कि आखिर लोअर बर्थ किसे और कैसे मिलती है... चलिए आइए जान लेते है नीचे इस खबर में-

HBN News Tv – (Railway Rules)। क्या आपने कभी ट्रेन में टिकट बुक करते समय ‘लोअर बर्थ प्रेफरेंस’ चुनी हो, लेकिन फिर भी ऊपरी बर्थ मिल गई हो? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। ऐसा कई यात्रियों, खासकर सीनियर सिटीजंस के साथ होता है। वे आरामदायक सफर के लिए नीचे की बर्थ की उम्मीद रखते हैं, लेकिन कई बार रेलवे सिस्टम उनकी पसंद को नजरअंदाज कर ऊपरी सीट अलॉट कर देता है।

 

जब लोग टीटीई(TTE) से शिकायत करते हैं, तो जवाब मिलता है- “सिस्टम की गलती है, हम कुछ नहीं कर सकते.” लेकिन अब इस रहस्य से पर्दा उठ गया है! सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें एक TTE ने लोअर बर्थ बुक करने का आसान तरीका बताया है।

 

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (12424) के अंदर शूट किया गया है. जिसमें चार सीनियर सिटीजन यात्री नजर आते हैं, जो अपनी 3AC की टिकटें दिखाते हुए सवाल पूछते हैं—“सीनियर सिटीजन होने के बावजूद हमें लोअर बर्थ क्यों नहीं मिली?” इस पर ट्रेन के टीटीई हंसते हुए जवाब देते हैं, “अगर लोअर बर्थ चाहिए तो एक PNR पर सिर्फ दो टिकट बुक करें, तीन या चार टिकट बुक करने पर सिस्टम इसे ग्रुप बुकिंग मान लेता है और प्रायोरिटी हटा देता है।

 

सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो-

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @jalveshp ने 9 नवंबर को शेयर किया था. अब तक इसे 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 30 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोगों ने TTE की जानकारी और व्यवहार की जमकर तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा – “सर, जानकारी के लिए शुक्रिया!” दूसरे ने कहा – “अब सीनियर सिटीज़न के लिए ट्रिक मिल गई!” किसी ने मजाक में लिखा – “मुझे तो अपर बर्थ ही पसंद है.” इस वीडियो ने रेलवे यात्रियों (railway passengers) में जागरूकता बढ़ा दी है.

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

जानें रेलवे के नियम क्या कहते हैं?
भारतीय रेलवे के अनुसार-
60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पुरुष
45 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं

सीनियर सिटीजन को लोअर बर्थ के लिए प्राथमिकता दी जाती है. यह सुविधा तभी लागू होती है जब एक PNR (यात्री नाम रिकॉर्ड) पर दो या उससे कम टिकटें बुक (book less tickets) की गई हों. यदि आप एक साथ तीन या चार टिकट बुक करते हैं, तो सिस्टम इसे “ग्रुप बुकिंग” मानता है, जिससे लोअर बर्थ की प्राथमिकता हटा दी जाती है. यही कारण है कि सीनियर सिटीजन (senior citizen) होने के बावजूद भी कई बार यात्री को ऊपर की सीट मिल जाती है।

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

First published on: November 12, 2025 10:58 AM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading