Property Knowledge : अवैध कब्जा करने वालों पर अब लगेगी लगाम, बिना हिंसा आपको उठाने होंगे ये कदम
Property Knowledge : आमतौर पर प्रोपर्टी से जुड़े नियमों (property rules) और कानूनों को लेकर लोगों में जानकारी का अभाव होता है। इसी कड़ी में आज हम आपका अपनी इस खबर में ये बताने जा रहे है कि अगर कोई आपकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लें तो आप किन तरीकों से उस वापस पा सकते है। चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है इससे जुड़े कानूनी प्रावधान-
HBN News TV – (Property Knowledge)। जमीन और घर पर अवैध कब्जा होना आज की कोई नई बात नहीं है, यह कई वर्षों से देखा जा रहा है। हालांकि, अधिकांश राज्यों में सभी रिकॉर्ड अब ऑनलाइन उपलब्ध होने के कारण यह समस्या काफी हद तक कम हो गई है। फिर भी आए दिन हमें कहीं न कहीं से अवैध कब्जे को लेकर झगड़े (disputes over illegal occupation) सुनने में मिल ही जाते हैं। प्रॉपर्टी पर यदि कोई अवैध कब्जा कर भी लेता है तो उससे झगड़ा करने का कोई मतलब नहीं है।
आप चाहें तो बहुत ही सरल तरीके से अवैध कब्जा (Illegal possession) हटवा सकते हैं। ऐसे मामलों में सरकार और प्रशासन खुद आगे आकर मदद करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसकी सही जानकारी नहीं होती। अगर आप यह प्रक्रिया समझ लें, तो न सिर्फ खुद ऐसी परेशानी से बचेंगे, बल्कि दूसरों को भी ऐसे झंझटों से दूर रहने में मदद कर पाएंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि पीड़ित आपराधिक और सिविल-दोनों तरह की कार्यवाही कर सकता है। कानूनी रास्ता भले थोड़ा लंबा लगे, लेकिन यह विवाद या हिंसा से कहीं बेहतर है। आज हम आपको ऐसे प्रमुख कानूनों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे अवैध कब्जा (Illegal possession) हटवाया जाता है। शुरुआती तीन धाराएं आपराधिक हैं, जबकि आखिरी धारा सिविल प्रक्रिया से जुड़ी है।
IPC की धारा 420-
यह एक चर्चित धारा है, जिसका उपयोग अक्सर अलग‑अलग तरह की धोखाधड़ी के मामलों (fraud cases) में किया जाता है। यदि किसी व्यक्ति को जोर‑जबरदस्ती या धमकी देकर उसकी संपत्ति से हटाया गया हो, तो इस प्रावधान का सहारा लिया जा सकता है। ऐसे मामलों में पीड़ित को सबसे पहले इसी कानून का उपयोग करना चाहिए।
आईपीसी की धारा 406-
इस कानून का उपयोग तब किया जाता है जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे पर विश्वास जताकर उसकी संपत्ति में अनाधिकृत (unauthorized access to property) प्रवेश करता है। इसे भी गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा गया है। पीड़ित इस धारा के तहत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन (police station) में शिकायत दर्ज करवा सकता है।
धारा 467-
यह कानून तब लागू होता है जब किसी की संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों (fake propery documents) के जरिए अवैध तरीके से कब्जा किया जाता है। इसे कूटरचना कानून (counterfeiting law) के नाम से भी जाना जाता है। इसमें फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसी की संपत्ति पर अधिकार जमाने के मामलों का निपटारा किया जाता है।
स्पेसिफिक रिलीफ एक्ट (Specific Relief Act) –
यह एक सिविल कानून (Civil law) है और इसका इस्तेमाल विशेष परिस्थितियों में किया जाता है। इसमें न तो धोखाधड़ी होती है और न ही फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते हैं। आरोपी व्यक्ति केवल मनमर्जी से पीड़ित की संपत्ति पर कब्जा (possession of property) कर लेता है। धारा 6 के तहत पीड़ित को जल्दी और आसान न्याय दिलाने का प्रयास किया जाता है। हालांकि, इसे लागू करने की दो शर्तें हैं। मुकदमा कब्जे के 6 महीने के भीतर दर्ज होना चाहिए और इसके तहत सरकार के खिलाफ मुकदमा (lawsuit against the government) नहीं चलाया जा सकता।
इनमें से जो कानून आपकी स्थिति पर लागू होता हो, आप उसका उपयोग कर सकते हैं। यदि आप सही हैं, तो सरकारी तंत्र आपकी सहायता करेगा और आपकी जमीन या संपत्ति वापस दिलाने में पूरा सहयोग देगा। हालांकि, इस तरह के मामलों में आपको पेशेवर वकील से मशविरा भी कर लेना चाहिए।
First published on: December 10, 2025 01:32 PM