Pay Commission : 8वें वेतन आयोग का टीओआर तय, लागू होने में लगेगा इतना समय
Pay Commission : देशभर के लाखों कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि सरकार ने कुछ समय पहले 8वें वेतन आयोग के टीओआर (ToR for 8th Pay Commission) को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके अलावा इस वेतन आयोग को लागू होने में थोड़ा समय लग सकता है। आइए जानते हैं 8वें वेतन आयोग को लेकर जारी इस अपडेट के बारे में।
HBN News TV-(Pay Commission Update) 8वें वेतन आयोग को लेकर हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सरकार अब जल्द ही 8वें वेतन आयोग को लागू करने वाली है। इस वेतन आयोग के लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी (Salary Hike) में तगड़ा उछाल आने वाला है। इसके अलावा कर्मचारियों को अन्य भत्तों का भी लाभ होने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ा अपडेट देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में।
7वें वेतन आयोग का कार्यकाल होगा समाप्त-
7वें केंद्रीय वेतन आयोग का 10 साल का कार्यकाल (7th Pay Commission) अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सभी की नजरें 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई है। कर्मचारियों के मन में दो बड़े सवाल उठा रहे हैं। इसमें से पहला सवाल नई सिफारिशें (7th Pay Commission Update) कब लागू होंगी है। इसके साथ साथ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी ये दूसरा सवाल था।
8वें वेतन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी-
सरकार ने 8वें वेतन आयोग को नोटिफाई कर दिया है। इसके साथ साथ इसके टर्म ऑफ रेफ्रेंस यानी ToR को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसके साथ साथ न्यायमूर्ति रंजना देसाई की अध्यक्षता में आयोग (8th Pay Commission News) ने काम करना शुरू कर दिया है। आयोग को रिपोर्ट सौंपने के लिए लगभग 18 महीने का समय लगने वाला है।
इस दिन लागू होगा 8वां वेतन आयोग-
पिछले वेतन आयोगों के ट्रेंड पर नजर डालें तो रिपोर्ट आने के बाद सरकार को उसे लागू करने में 3 से 6 महीने तक का समय लगने वाला है। इसी आधार पर माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) को जनवरी 2026 की बजाय 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में लागू किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल इसकी आधिकारिक तारीख तय नहीं गई है।
एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी-
मार्केट एक्सपर्ट्स ने बताया है कि वित्तीय संस्थानों के अनुमान के अनुसार 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन में लगभग 30 से 34 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इस बढ़ोतरी की कारण फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Hike) होगा, जोकि 1.83 से 2.46 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। ज्यादातर अनुमान इसे 2.28 प्रतिशत के आसपास रहने का मान रहे हैं।
बेसिक सैलरी में आएगा इतना उछाल-
अगर लेवल-1 कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपये तक की है-
मौजूदा ग्रॉस सैलरी (DA Hike) : लगभग 35,000 रुपये रहने वाली है।
34 प्रतिशत बढ़ोतरी होने के बाद नई ग्रॉस सैलरी : लगभग 46,900 रुपये तक रहेगी।
इसका मतलब ये है कि हर महीने लगभग (Salary hike in 8th Pay Commission) 11,900 रुपये की बढ़ोतरी होने वाली है।
एरियर लागू होने में लगेगा इतना समय-
अगर 8वां वेतन आयोग (Pay Commission Update) को जनवरी 2028 में लागू किया जाता है, हालंकि प्रभाव जनवरी 2026 से दिया जा रहा है।
एरियर अवधि 24 महीने की रहने वाली है।
मासिक बढ़ोतरी के बारे में बात करें तो ये 11,900 रुपये तक की रहेगी।
कुल अनुमानित एरियर (Arrears in 8th Pay Commission) के बारे में बात करें तो ये लगभग 2.85 लाख रुपये की रहेगी।
हाई लेवल के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए ये राशि इससे कहीं ज्यादा रहने वाली है।
एरियर के तौर पर मिलेंगे लाखों रुपये-
वेतन आयोग में देरी जरूर होती है। हालांकि पिछली तारीख से मिलने वाला एरियर उस इंतजार की भरपाई करने वाला है। 7वें वेतन आयोग में भी कर्मचारियों को लाखों रुपये का एरियर (Arrears Hike) दिया जा रहा था। इससे उनकी आर्थिक स्थिति को बड़ा सहारा मिलने वाला है। आठवां वेतन आयोग सिर्फ बेसिक सैलरी तक सीमित नहीं रहने वाली है। इसमें HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस, पेंशन और महंगाई राहत, ग्रेच्युटी और रिटायरमेंट बेनिफिट, वेतन समानता (Basic salary Hike) और इंसेंटिव स्ट्रक्चर, जैसे अहम मुद्दों पर भी फैसला लिया जाने वाला है।
First published on: December 15, 2025 08:11 PM