Pay Commission : इस दिन लागू होगा 8वां वेतन आयोग, एरियर पर आया बड़ा अपडेट
8th Pay Commission : केंद्र सरकार अब जल्द ही 8वें वेतन आयोग को लागू करने जा रही है। इस वेतन आयोग के लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा उछाल आएगा। बता दें कि सरकार ने हाल ही में एरियर (Arrears in 8th Pay Commission) को लेकर भी एक बड़ा अपडेट जारी किया है। खबर में जानिये 8वें वेतन आयोग से जुड़ी पूरी जानकारी।
HBN News TV-(Basic salary Hike) केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि कर्मचारियों द्वारा पिछले काफी समय से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) का इंतजार किया जा रहा था। हाल ही में इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सरकार ने ये क्लियर कर दिया है कि कर्मचारियों को एरियर मिलेगा या नहीं। ये अपडेट कर्मचारियों के लिए एक अहम जानकारी रहने वाली है।
कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए जारी बड़ा अपडेट-
केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स (8th Pay Commission) के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि सरकार ने क्लियर कर दिया है कि 8वें वेतन आयोग से उन्हें असली राहत कब मिलने वाली है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या 1 जनवरी 2026 से एरियर (8th Pay Commission arrears 2026) मिलेगा या फिर इंतजार और लंबा होगा। लगातार बढ़ती महंगाई, इलाज, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के खर्चों के बीच वेतन संशोधन को लेकर उम्मीदें लगातार बढ़ती चली जा रही है।
वेतन आयोग के लागू होने की संभावित तारीख-
फिलहाल 1 जनवरी 2026 को एक संभावित तारीख के तौर पर देखने को मिल रहा है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसी कारण से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स (Update for Pensioners) के मन में अनिश्चितता बनी हुई है कि बढ़ी हुई सैलरी और बकाया राशि उन्हें कब मिलेगी। ये अपडेट कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर होने वाली है।
लागू करने की तारीख हुई क्लियर-
8वें वेतन आयोग पर संसद के शीतकालीन सत्र में भी सवाल उठ रहे थे। इस पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary 8th Pay Commission) ने साफ तौर पर सपष्टिकरण कर दिया है कि 8वें वेतन आयोग को लागू करने की तारीख सरकार ‘उचित समय पर’ तय करने वाली है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि आयोग की सिफारिशें आने और स्वीकार होने के बाद उसके लिए जरूरी बजटीय प्रावधान किए जाने वाले हैं। इस बयान से ये संकेत मिल रहे हैं कि सरकार (Latest Government Update) प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है, हालांकि एरियर 1 जनवरी 2026 से मिलेगा या नहीं, इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है।
8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस जारी-
सरकार द्वारा 3 नवंबर 2025 को 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (8th pay commission ToR) को मंजूरी प्रदान कर दी गई थी और आयोग को रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने तक का समय लेने वाला है। इसके हिसाब से आयोग की रिपोर्ट 2027 के मध्य तक आने की उम्मीद लगाई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद सरकार उसकी समीक्षा करेगी, फिर कैबिनेट की मंजूरी (8th pay commission Latest Update) और नए वेतन ढांचे का नोटिफिकेशन जारी होने में 3 से 6 महीने और लग सकते हैं। इसका मतलब ये है कि व्यावहारिक तौर पर लागू होने में फिलहालसमय लग सकता है।
पिछले वेतन आयोगों से मिली ये संकेत-
8वां वेतन आयोग लागू होने में देरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि पिछले वेतन आयोगों का अनुभव कर्मचारियों के लिए उम्मीद जगाने वाला रहा है। 7वां वेतन आयोग (7th pay commission) जून 2016 में लागू कर दिया गया था। हालांकि सैलरी और पेंशन 1 जनवरी 2016 से एरियर के साथ दी गई थी। इस हिसाब से ही 6वें वेतन आयोग को अगस्त 2008 में मंजूरी प्रदान कर दी गई है, लेकिन एरियर 1 जनवरी 2006 से दिया गया था। 5वें वेतन आयोग में भी यही पैटर्न रहा। इसी के आधार पर माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग का एरियर भी 1 जनवरी 2026 (8th Pay Commission arrears 2026) से मिल सकता है, भले ही लागू होने में देरी हो जाए।
वेतन में आ सकता है इतना उछाल-
वेतन बढ़ोतरी पूरी तरह फिटमेंट फैक्टर के ऊपर ही निर्भर करता है। अगर 2.0 फिटमेंट फैक्टर (fitment factor 8th Pay Commission) माना जाता है तो फिर अनुमान के तौर पर फर्क समझा जा सकता है। उदाहरण के तौर पर किसी कर्मचारी का बेसिक सैलरी 76500 रुपए, डीए 44370 रुपए और एचआरए 22950 रुपए है, तो कुल वेतन 1,43,820 रुपए बन जाता है। वेतन संशोधन के बाद बेसिक करीब 1,53,000 रुपए और एचआरए लगभग 41,310 रुपए तक होने वाली है। इससे कुल मासिक वेतन (8th Pay Commission salary increase) बढ़कर लगभग 1,94,310 रुपए तक पहुंच सकता है।
First published on: December 18, 2025 04:02 PM