बिग ब्रेकिंग

UP के इस एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा

UP Expressway - हाल ही में आई एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि यात्रियों के सफर को और आरामदायक बनाने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे पर नई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अब इन मार्गों पर फूड कोर्ट (food court), बजट होटल और अन्य यात्री सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। जिसके चलते इससे लंबी दूरी तय करने वाले लोगों को खाने-पीने और ठहरने में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी।

HBN News TV – (UP Expressway)। एक्प्रेसवे और लिंक एक्सप्रेसवे (link expressway) पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की तैयारी है। इसके तहत, फ़ूड कोर्ट, पेट्रोल पंप और ईवी चार्जिंग जैसी मौजूदा सुविधाओं के साथ अब कम बजट के होटल भी बनाए जाएंगे। ये सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर ‘ईवे हब’ के नाम से उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे यात्रियों की यात्रा बेहतरीन बन सके।

 

पहले चरण में यह सुविधा बुंदेलखंड (Bundelkhand) और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) पर शुरू की गई थी, और अब इसे अन्य एक्सप्रेसवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर भी बढ़ाने की योजना है।

 

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

प्रदेश में आगरा-लखनऊ (Agra-Lucknow), पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गोरखपुर लिंक, और गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) सहित सभी प्रमुख एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे (link expressway) का निर्माण किया जा रहा है। सभी एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन (charging stations) की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जा रही है। यह विकास राज्य में परिवहन को सुगम और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

 

ईवी चार्जिंग स्टेशन सुविधाएं (EV Charging Station Facilities) –

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

प्रदेश में अब तक 26 ईवी चार्जिंग स्टेशन (EV charging station) स्थापित किए जा चुके हैं। भविष्य में, बेहतर सुविधा के लिए ‘ईवे हब’ बनाए जाएंगे, जिन्हें पीपीपी (PPP) मॉडल पर छोटे भूखंडों पर विकसित किया जाएगा। पहले चरण में, बुंदेलखंड (Bundelkhand) और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 12 स्थानों को पीपीपी मॉडल पर देने का निर्णय लिया गया है।

 

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

First published on: November 21, 2025 01:19 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading