बिग ब्रेकिंग

अब बस एक ऐप से बनाएं अपना Ayushman Card, जानें पूरा प्रोसेस

Ayushman Card - आयुष्मान कार्ड बनाना अब पहले से भी आसान हो गया है। दरअसल, अब बस अपने मोबाइल में आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें और झटपट नया कार्ड (new card) बना लें। आपको बता दें कि इस ऐप के जरिए आप पात्रता चेक करने, ई-केवाईसी और अन्य जरूरी काम भी आसानी से कर सकते हैं... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते हैं इसका पूरा प्रोसेस-

HBN News TV – (Ayushman Card) आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ा सहारा है। इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के जरिए 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त (treatment free) कराया जा सकता है। अब घर बैठे ही एक ऐप के माध्यम से आसानी से आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके लिए जरूरी प्रक्रिया क्या हैं-

इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर आयुष्मान ऐप डाउनलोड (Ayushman Card App Download) करना होगा। इस ऐप के जरिए आप न केवल आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं, बल्कि अपनी पात्रता भी चेक कर सकते हैं। साथ ही, कार्ड से जुड़े ई-केवाइसी और अन्य जरूरी काम भी इसी ऐप के माध्यम से पूरे किए जा सकते हैं।

 

कैसे बनाए Ayushman App के जरिए कार्ड?

– सबसे पहले ऐप डाउनलोड होने के बाद आपको इसमें लॉगिन करना होगा।

– लॉगिन करते वक्त Login as Beneficiary चुनें, फिर कैप्चा कोड (captcha code) और मोबाइल नंबर दर्ज कर दें।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

– फिर आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी (otp) आएगा, इसे दर्ज करें।

– इसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा, यहां स्कीम और सब स्कीम में PMJAY और अपने राज्य का नाम दर्ज करें।

– फिर Search By वाले ऑप्शन पर आपको आधार नंबर, फैमिली आईडी (Family ID) या राशन कार्ड नंबर भरना होगा।

– इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर पात्रता देखें। अगर आप पात्र है, तो ही स्कीम के तहत कार्ड बना सकते हैं।

– फिर ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा कर आप कार्ड का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

– इस तरह आपका आसानी से आयुष्मान कार्ड घर में ही बन जाएगा।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

आयुष्मान कार्ड के लिए आपको-

– आधार कार्ड (Aadhaar Card)

– राशन कार्ड (Ration Card)

– इनकम प्रूफ और श्रमिक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट BoWC

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

आधार से लिंक मोबाइल नंबर-

आयुष्मान ऐप के जरिए आप ई-केवाईसी जैसी सुविधाओं (Features like e-KYC) को भी पूरा कर सकते हैं। यदि ऐप इस्तेमाल करने में किसी तरह की समस्या आ रही है, तो आप आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी आसानी से अपना कार्ड बना सकते हैं।

First published on: December 26, 2025 06:49 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading