बिग ब्रेकिंग

New Pay Commission : नया वेतन आयोग कब से होगा लागू, आ गई पूरी रिपोर्ट

New Pay Commission : कर्मचारियों और पेंशनर्स का लंबे समय का इंतजार अब खत्म होने को है। दरअसल आपको बता दें कि आठवें वेतन आयोग की पूरी रिपोर्ट सामने आ गई है और अब इसे लागू करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इसमें कर्मचारियों की सैलरी (employees salary) और भत्तों में संभावित बदलावों की जानकारी शामिल है, जिसे लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं... इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-

HBN News TV – (8th Pay Commission Latest Update) 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा, इसको लेकर लोगों में काफी भ्रम है, खासतौर से सैलरी को लेकर। सोशल मीडिया पर यह चर्चा हो रही है कि नया साल (New year) शुरू होते ही 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू हो जाएगा और बढ़ी हुई सैलरी मिलने लगेगी। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है, इसे जानना जरूरी है।

 

आपको बता दें क‍ि नवंबर 2025 की शुरुआत में केंद्र सरकार (central government) ने आठवां वेतन आयोग बनाया और उसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस (TOR) को मंजूरी दे दी। यह आयोग सिफारिशें तैयार करने के लिए मुख्य गाइडलाइन तय करेगा। अब कई कर्मचारी और पेंशनर्स (pensioners update) बेसब्री से आयोग की रिपोर्ट और सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में लेटेस्ट अपडेट।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

कब लागू हो सकता है आठवां वेतन आयोग-
पिछले ट्रेंड्स पर नजर डालें तो, जब सरकार पे कमीशन (pay commission) बनाती है या प्रक्रिया शुरू करती है, इसे लागू होने में आमतौर पर 1 से 2 साल लगते हैं। अभी के टाइमलाइन को देखें तो, उम्मीद है कि आठवें वेतन आयोग (8th pay commission latest news) की सिफारिशें 2027 से पहले लागू हो जाएंगी।

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

8वें वेतन आयोग (8th CPC) के पास अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने का समय है। रिपोर्ट जमा होने के बाद, एक मंत्री समूह इसे स्टगी करेगा और फिर फाइनल अप्रूवल के लिए इसे कैबिनेट (cabinet) को भेजा जाएगा, जिसमें लगभग एक महीने का समय लग सकता है। यदि आयोग एक्सटेंशन (extension) मांगता है, तो इसे लागू होने में लगभग दो साल लग सकते हैं।

 

भारत में पे कमीशन लगभग हर दस साल में बनाए जाते हैं और इन्हें लागू करने में आमतौर पर 2-3 साल का समय लगता है। उदाहरण के लिए, सातवां वेतन आयोग (7th pay commission) 2014 में बनाया गया था और इसे 29 महीनों में 2016 में लागू किया गया। इसी तरह, छठवें वेतन आयोग (6th pay commission) को लागू करने में 22 महीने लगे थे।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के पास अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए 18 महीने का समय है, और मान सकते हैं कि इसे लागू करने में अतिरिक्त 6 महीने और लग सकते हैं। हालांकि, समय पर कार्यान्वयन इस बात पर भी निर्भर करेगा कि विभिन्न कर्मचारी संगठन (various employee organizations) सरकार पर लगातार कितना दबाव बनाते हैं।

First published on: December 06, 2025 01:01 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading