New Expressway : हरियाणा और यूपी के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे, 43 गांव की भूमि को किया जाएगा अधिग्रहण
New Expressway Update : हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए एक नया एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इस परियोजना से दोनों राज्यों के 43 गांवों को सीधा फायदा मिलेगा। एक्सप्रेसवे से यात्रा का समय घटेगा, व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और क्षेत्र के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आईये नीचे खबर में जानते हैं कब शुरू होगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य -
HBN News TV – (New Expressway) हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से हरियाणा (Aligarh to Haryana New Expressway) के पलवल तक जाएगा, जिससे हरियाणा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यात्रा आसान हो जाएगी। इसके बनने से लोगों को अलीगढ़, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद से गुरुग्राम तक पहुंचने का सीधा और सुविधाजनक मार्ग मिलेगा।
23 हजार करोड़ की लागत से बनेगा नया एक्सप्रेसवे –
हरियाणा के पलवल से उत्तर प्रदेश (UP) के अलीगढ़ के बीच 32 किलोमीटर लंबा एक नया राजमार्ग बनाया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 2300 करोड़ रुपये है। यह नया मार्ग यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) को टप्पल में और ईस्टर्न पेरिफेरल इंटरचेंज (Eastern Peripheral Interchange) को पलवल में जोड़ेगा। यह राजमार्ग दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा।
यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली, NCR, ग्रेटर नोएडा (Greater Noida), नोएडा, पलवल, गुरुग्राम (gurugram) और हरियाणा (Haryana New Expressway) जाना आसान बना देगा। सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे तक की यात्रा अब लगभग एक घंटे में हो सकेगी, जिससे मथुरा, आगरा और आसपास के स्थानों तक पहुंचने में समय बचेगा।
43 गांव की खरीदी जाएगी जमीन –
यह राजमार्ग निर्माण के लिए अलीगढ़ जिले के लगभग 43 गांवों की ज़मीन का अधिग्रहण करेगा, जिसमें अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, और लक्ष्मणगढ़ी जैसे गांव शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, धर्मपुर, खैर, नागल कलां, और अन्य गांवों से भी ज़मीन ली जाएगी।
इस एक्सप्रेसवे के बनने से लाखों लोगों को लाभ होगा। इससे अलीगढ़ से नोएडा की दूरी कम होगी और नोएडा से गुरुग्राम के रास्ते में लगने वाला जाम भी कम होगा। यह बेहतर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी प्रदान करके व्यापार और नौकरी के अवसरों को बढ़ाएगा।
First published on: November 13, 2025 04:18 PM