बिग ब्रेकिंग

UP में अब मेट्रो का फैलेगा जाल, इन जिलों के लिए रूपरेखा तैयार, जानिए कितने जिलों को होगा फायदा

UP Metro Rail Corporation plans : यूपी सरकार अब मेट्रो के विस्तारीकरण को लेकर योजना तैयार कर रही है। यूपी में अब मेट्रो विस्तार को लेकर बड़ी योजना बनाई गई है। योगी सरकार की ओर से कई जिलों में मेट्रो के संचालन के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इन शहरों में मेट्रो के विस्तारीकरण (UP metro expansion) से कई जिलों के लोगों को लाभ होगा। आइए खबर में जानते हैं कि प्रदेश के किन शहरों में मेट्रो का विस्तारीकरण किया जाएगा।

HBN News TV (UPMRC plans) यूपी में आवागमन की सुविधा को आसान बनाने के लिए और पर्यावरण अनुकूल सफर को बनाने के लिए योगी सरकार ने मेट्रो (UPMRC plans) नेटवर्क के विस्तार का प्लान तैयार किया गया है, जिसके लिए प्रशासन की ओर से रुपरेखा तैयार कर ली गई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि यूपी में मेट्रो के संचालन से किन जिलों को लाभ होने वाला है।

 

किन जगहों पर होगा मेट्रो का विस्तारीकरण

योगी सरकार के प्लान (Yogi government plans) के तहत लखनऊ में 225 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा और कानपुर में 200 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क का विस्तारिकरण किया जाएगा ओर आगरा में 100 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया जाने का प्लान है।

 

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है कि लखनऊ, कानपुर, आगरा में यूपीएमआरसी मेट्रो (UPMRC Metro) को बनाया जा रहा है। यूपी सरकार की यह योजना 2047 पर गौर कर तैयार की गई है।

 

वित्तीय संरचना पर आधारित है यूपी मेट्रो

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध का कहना है कि यूपी में मेट्रो परियोजनाएं (metro projects in up) वित्तीय संरचना पर पूरी तरह से आधारित हैं। इसमें भारत सरकार और राज्य सरकार की ओर से आधी लागत इक्विटी के रूप में भुगतान किया जाता हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से 50 प्रतिशत लोन के रूप में मिलता है।

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

आगरा, कानपुर, लखनऊ में प्रस्तावित मेट्रो विस्तार के लिए सालाना 1040 करोड़ रुपए की लागत आ सकती है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने में लगभग 5 साल का वक्त लग सकता है। बता दें कि बनारस, प्रयागराज, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी 150-150 किलोमीटर मेट्रो कॉरिडोर (UP metro corridor) का प्लान तैयार किया गया है।

 

कानपुर में इतनी कि मी दौड़ेंगी मेट्रो

यूपी में बड़ी योजना के तहत कानपुर में 200 किलोमीटर मेट्रो दौड़ाने का प्लान किया गया है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक की ओर से भविष्य की योजनाओं से जुड़े आयोजित कार्यशाला में इस बात की जानकारी दी गई है। उनका कहना है कि आगरा में 100 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क (UP metro network) विस्तार करने का प्लान है। इसके साथ ही लखनऊ में 225 किलोमीटर मेट्रो का विस्तारीकरण किया जाने वाला है।

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

किन शहरों में दौड़ेंगी मेट्रो

यूपीएमआरसी की ओर से जिन शहरों में मेट्रो चलाने की योजना बनाई है। उन जिलों में गोरखपुर, बरेली, मेरठ, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, झांसी, अलीगढ़, प्रयागराज, मुरादाबाद, वाराणसी का नाम शामिल है, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। यूपी (UP Metro PRojects) के कई बड़े महानगरों में मेट्रो ट्रेन शहरवासियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

First published on: December 07, 2025 06:13 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading