बिग ब्रेकिंग

Old Gurugram Metro से संबंधित बड़ा अपडेट, 4 अंडरपास हटेंगे

Old Gurugram Metro - हाल ही में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसके तहत कहा जा रहा है कि मेट्रो रूट पर प्रस्तावित छह अंडरपासों में से चार को योजना से हटा दिया गया है। जीएमआरएल बोर्ड ने इस फैसले पर मुहर लगाई। अब केवल बख्तावर चौक और कृष्णा चौक पर ही अंडरपासों का निर्माण (construction of underpasses) कराया जाएगा... जारी इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-

HBN News TV – (Gurugram Metro) ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में प्रस्तावित छह अंडरपासों में से चार को फिलहाल शामिल नहीं किया जाएगा। मंगलवार को हुई गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) बोर्ड बैठक में इस निर्णय पर मुहर लग गई। फिलहाल जीएमआरएल केवल बख्तावर चौक और कृष्णा चौक पर दो अंडरपासों का निर्माण करेगा।

प्रस्तावित अंडरपासों में बख्तावर चौक, रेलवे रोड, सेक्टर-5 से शीतला माता रोड (Sector-5 to Sheetla Mata Road), कृष्णा चौक, रेजांगला चौक और सुशील ऐमा मार्ग से ओल्ड दिल्ली रोड शामिल हैं। मंगलवार सुबह जीएमआरएल की अध्यक्ष डी. तारा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रशेखर खरे सहित एचएमआरटीसी, जीएमडीए और एचएसवीपी के अधिकारी (HSVP officials) मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर (Millennium City Center) से सेक्टर-9 तक का टेंडर आवंटित किया जा चुका है।

पहले चरण में बख्तावर चौक अंडरपास को शामिल किया गया है, जिसे मौजूदा टेंडर में भी जोड़ा गया है। दूसरे चरण के तहत सेक्टर-9 से डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें पांच अंडरपासों का प्रावधान है। अधिकारियों ने बताया कि 17 नवंबर को जीएमआरएल और जीएमडीए की संयुक्त टीम ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट का निरीक्षण (Inspection of Old Gurugram Metro Route) किया था। निरीक्षण में पाया गया कि रेलवे रोड, सेक्टर-5 से शीतला माता रोड, रेजांगला चौक और सुशील ऐमा मार्ग से ओल्ड दिल्ली रोड पर प्रस्तावित अंडरपास मेट्रो रूट (metro route) के बीच में नहीं आ रहे हैं।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

तय समय पर होगा कार्य-

अधिकारी के अनुसार, यदि सभी अंडरपासों का निर्माण मेट्रो परियोजना (Construction of underpasses Metro project) के साथ ही किया गया, तो लोगों को भारी यातायात असुविधा का सामना करना पड़ेगा और परियोजना की तय समयसीमा भी प्रभावित हो सकती है। इसी कारण यह निर्णय लिया गया कि जीएमडीए के खर्च पर बख्तावर चौक (Bakhtawar Chowk at the expense of GMDA) और कृष्णा चौक अंडरपासों का निर्माण जीएमआरएल द्वारा कराया जाएगा।

नमो भारत स्टेशन का डिजाइन किया जा रहा तैयार-

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

एनसीआरटीसी दिल्ली के सराय रोहिल्ला से गुरुग्राम होते हुए बावल तक नमो भारत ट्रेन चलाने की योजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत डीएलएफ साइबर सिटी (DLF Cyber City) में एक स्टेशन प्रस्तावित है। इस स्टेशन का एचएसआईआईडीसी ने विरोध जताया था। इसके बाद एनसीआरटीसी ने स्टेशन का नया डिजाइन तैयार करना शुरू कर दिया है। प्रस्तावित बदलावों के अनुसार शंकर चौक पर स्टेशन तो बनाया जाएगा, लेकिन उसके प्रवेश और निकासी द्वार मुख्य स्थान से दूर निर्धारित किए जाएंगे, ताकि आपत्ति को दूर किया जा सके।

इस बदलाव से शंकर चौक पर यातायात जाम की समस्या नहीं होगी। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (Haryana Mass Rapid Transport Corporation) की अगले महीने प्रस्तावित बैठक में इस स्टेशन के नए डिजाइन को प्रस्तुत किया जाएगा। डिजाइन को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो (old gurugram metro) के दूसरे चरण के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

First published on: December 25, 2025 06:52 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading