बिग ब्रेकिंग

Haryana में बढ़ेंगे जमीन के दाम, बनाए जाएंगे 3 नेशनल हाईवे

Haryana - हरियाणा में जमीन की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल सकता है, क्योंकि राज्य में तीन नए नेशनल हाईवे बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इन हाईवे प्रोजेक्ट्स से आसपास के इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और रियल एस्टेट की मांग तेजी से बढ़ेगी। इसे स्थानीय लोगों और निवेशकों को बड़ा फायदा मिलेगा। इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-

HBN News Tv – (Haryana)। केंद्र सरकार ने हरियाणा के लिए तीन नए हाईवे के निर्माण को मंज़ूरी दे दी है, जिन्हें भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) के तहत बनाया जाएगा। ये तीन नए हाईवे हैं –

 

पहला पानीपत से डबवाली, दूसरा हिसार से रेवाड़ी, और तीसरा अंबाला से दिल्ली के बीच बनेगा। इन तीनों परियोजनाओं की मंज़ूरी के बाद, अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI Update) इन हाईवे की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करेगा। इन नए हाईवे से राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

 

 

इन हाईवों के बनने से हरियाणा में आवागमन होगा आसान-

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

 

 

केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत अंबाला-दिल्ली हाईवे (Ambala-Delhi Highway) को यमुना नदी के किनारे एक ग्रीनफील्ड राजमार्ग (Greenfield Highway) के रूप में बनाया जाएगा। यह नया मार्ग दिल्ली और चंडीगढ़ (Delhi and Chandigarh) के बीच यात्रा के समय को 2 से ढाई घंटे तक कम कर सकता है, जिससे आवागमन बहुत तेज़ और सुगम हो जाएगा।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

 

यह नया हाईवे पंचकूला-यमुनानगर एक्सप्रेसवे (Panchkula-Yamunanagar Expressway) से जुड़ेगा, जिससे हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश (Himachal pardesh), और जम्मू-कश्मीर को सीधी, तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। इस कनेक्टिविटी से जीटी रोड (GT Road) पर ट्रैफिक (traffic) का दबाव कम होगा, और हरियाणा में आवागमन सुगम बनेगा।

First published on: November 14, 2025 12:04 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading