बिग ब्रेकिंग

Fastag Rules : अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेगा फास्टैग वार्षिक पास, चुकाना होगा इतना टोल टैक्स

Fastag Rules :देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स चुकाने के लिए फास्टैग की सुविधा लागू की गई है। अनेक लोग पूरे साल के लिए फास्टैग वार्षिक पास (fastag annual pass) का उपयोग भी करते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में यह फास्टैग वार्षिक पास (UP Fastag news) नहीं चलेगा। ऐसे में वाहन चालकों को कैसे टोल टैक्स चुकाना होगा, जानिये खबर में विस्तार से।

HBN News TV – (fastag Rules)। नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे से सफर करने वालों के लिए यह खबर बेहद अहम है। अब उत्तर प्रदेश में टोल टैक्स चुकाने के नए नियम (Fastag Annual Pass) लागू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के इन एक्सप्रेसवे पर अब फास्टैग वार्षिक पास नहीं चलेगा।

ऐसे में अनेक वाहन चालकों को यह कंफ्यूजन भी हो गई है कि इन एक्सप्रेसवे से टोल टैक्स चुकाने के लिए अब क्या करना होगा। खासकर एनुअल फास्टैग (fastag annual pass rules) यूजर्स के लिए तो यह बड़ा सवाल बन गया है। चलिय जान लेते हैं इस बारे में पूरी डिटेल…

फास्टैग एनुअल पास न चलने का कारण –

फास्टैग एनुअल पास (FAP) केवल NHAI की ओर से बनाए गए राजमार्गों व एक्सप्रेसवे पर ही मान्य है। उत्तर प्रदेश में कई एक्सप्रेसवे ऐसे भी हैं जो राज्य सरकार की ओर से बनाए गए हैं। यही कारण है कि फास्टैग एनुअल पास उत्तर प्रदेश के कई एक्सप्रेसवे (UP expressway) पर नहीं चलेगा।

इन एक्सप्रेसवे पर ही मान्य होगा फास्टैग एनुअल पास-

 

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

ऐसा नहीं है कि उत्तर प्रदेश (UP news) में किसी एक्सप्रेसवे पर फास्टैग एनुअल पास नहीं चलेगा। उत्तर प्रदेश में जो एक्सप्रेसवे या नेशनल हाईवे एनएचएआई की ओर से बनाए गए हैं, उन पर यह पास मान्य होगा। इसके अलावा यूपी सरकार की ओर से बनाए गए एक्सप्रेसवे पर भी फास्टैग सुविधा (UP expressway Fastag rules) होगी, लेकिन इन पर टोल टैक्स सामान्य फास्टैग सर्विस से कटेगा।

 

क्या कहता है NHAI का नियम-

 

फास्टैग एनुअल पास एनएचएआई (NHAI) की ओर से इसी महीने में बनाए गए हैं। एनएचएआई का नियम है कि ये वार्षिक पास एनएचएआई के अधीन आने वाले हाईवे और एक्सप्रेसवे (UP expressway fastag) पर मान्य होंगे। ये उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार के अधीन आने वाले एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेंगे। जो एक्सप्रेसवे एनएचएआई या केंद्र सरकार के अधीन आते हैं, उन पर ये फास्टैग एनुअल पास (fastag annual pass kaise bnega) मान्य होंगे।

 

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

इन 4 एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेगा फास्टैग एनुअल पास-

 

उत्तर प्रदेश के 4 एक्सप्रेसवे पर फास्टैग एनुअल पास मान्य नहीं होगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) आते हैं।

 

इनको बेशक एक्सप्रेसवे कहा जाता है, लेकिन ये स्टेट हाईवे (UP state highway) हैं यानी नेशनल हाईवे की श्रेणी से ये चारों एक्सप्रेसवे बाहर हैं और इन्हें यूपी सरकार के अधीन ही बनाया गया है। दूसरी ओर फास्टैग एनुएल पास एनएचएआई ने बनाया है, ऐसे में ये चार एक्सप्रेसवे ऐसे हैं जिन पर फास्टैग एनुअल पास नहीं चलेगा।

 

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

यूपी में ऐसे चुकाना होगा टोल टैक्स –

उत्तर प्रदेश में फास्टैग एनुअल पास (fastag annual pass charges) नेशनल हाईवे के टोल पर मान्य होगा और इसके जरिये टोल टैक्स कटेगा। जब आप उत्तर प्रदेश में किसी स्टेट हाईवे से जाएंगे तो सामान्य फास्टैग खाते (common fastag pass) से टोल टैक्स कटेगा। यानी उसी फास्टैग एनुअल पास से ही यहां टोल टैक्स चुकाया जा सकता है। फास्टैग एनुअल पास एक्टिव (fastag news) होने पर इसमें दो खाते बन जाते हैं। इस तरह से अलग से फास्टैग पास (fastag annual pass) बनवाने की जरूरत नहीं पड़ती।

First published on: August 30, 2025 09:42 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading