Expressway Updates : ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ेगा ये सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, 2026 तक फाइनल होगी डीपीआर
Expressway Updates : वैसे तो यूपी देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाले राज्य के तौर पर विकसित हो चुका है, लेकिन अब यूपी के रोड नेटवर्क को और भी सुगम बनाने के लिए प्रदेश में सबसे जयादा लंबा एकसप्रेसवे का निर्माण किया जाने वाला है। यूपी (UP New Expressway) का ये नया एक्सप्रेसवे ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर से कनेक्ट किया जाना है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
HBN News TV-(Expressway Updates) अब यूपी में एक ओर नए एक्सप्रेसवे को लेकर कवायद चल रही है। यूपी का ये नया एक्सप्रेसवे (Expressway Updates ) उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख एक्सप्रेसवे बन सकता है। यूपी के इस नए एक्सप्रेसवे से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों में इजाफा होगा। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी का ये नया एक्सप्रेसवे कहां बनाया जाने वाला है।
कब तैयार होगी एक्सप्रेसवे की DPR
उम्मीद की जा रही है कि गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Shamli Expressway) की डीपीआर अगले तीन महीने में तैयार हो जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे की डीपीआर 31 मार्च 2026 तक फाइनल होनी है, उसके बाद अप्रैल 2026 में प्रोजेक्ट की गजट अधिसूचना जारी कर दी जाएगी, जिससे जमीन अधिग्रहण और निर्माण का औपचारिक प्रोसेस शुरू होगा।
कब करेंगे प्रधानमंत्री इसका इनोग्रेशन
दरअसल, आपको बता दें कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (Delhi-Dehradun Economic Corridor) एक्सप्रेसवे के इनोग्रेशन प्रोग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नए शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे का ऐलान कर सकते हैं। इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन मिलेगा और जल्द ही इसके निर्माण का काम शुरू होगा।
कितना लंबा बनेगा ये एक्सप्रेसवे
यूपी का ये प्रोजेक्ट (UP Expressway Projects) एक्सप्रेसवे तकरबीन 750 किमी लंबा बनाया जाने वाला है। ये एक्सप्रेसवे हरियाणा और पश्चिमी यूपी से होकर के सीधे गोरखपुर तक कनेक्ट होने वाला है। यह एक्सप्रेसवे 22 जिलों और 37 तहसीलों से होकर के गुजरेगा, जिससे उत्तर प्रदेश के दोनों छोरों के बीच यात्रा के बीच समय कम हो सकेगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी।
यूपी का ये नया एक्सप्रेसवे 121 किमी लंबे अंबाला-शामली ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर (Ambala-Shamli Greenfield Economic Corridor) से सीधे तौर पर जुड़ने वाला है। इस एक्सप्रेसवे के पहले चरण में शामली क्षेत्र का विकास को गति मिलेगी, जबकि दूसरे चरण में थानाभवन के गोगवान-जलालपुर से गोरखपुर तक सीधा रास्ता तैयार किया जाएगा।
कब शुरू होगा निर्माण का काम
NHAI परियोजना के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे (UP Expressway News) को बनाने के काम की शुरुआत थानाभवन क्षेत्र के गोगवान-जलालपुर से की जाने वाली है। 2026 में इस एक्सप्रेसवे का काम की शुरुआत से पहले प्रभावित जिलों, तहसीलों और गांवों की लिस्ट तैयार की जाएगी और फिर राजस्व विभाग ही एक्सप्रेसवे के भूमि वेरिफिकेशन (Expressway land verification) और अधिग्रहण प्रोसेस शुरू करेगी।
व्यापारिक गतिविधियों में होगा इजाफा
जैसे ही यह एक्सप्रेसवे (UP Expressway news) बनकर तैयार हो जाता है तो इससे शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से लेकर पूर्वी यूपी तक के लोगों का सफर आसान हो सकेगी। इसके साथ ही तेज यातायात व्यवस्था के चलते व्यापारिक गतिविधियों में इजाफा होगा और उघोगो को बढ़ावा मिलेगा और कृषि उत्पादों का आवागमन सुगम होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
First published on: December 16, 2025 10:07 PM