बिग ब्रेकिंग

Expressway Updates : 22 जिलों और 37 तहसीलों से होकर गुजरेगा ये एक्सप्रेसवे, 750 किमी लंबा कॉरिडोर बनाने में आएगी इतनी लागत

Expressway Updates : यूपी में नए-नए एक्सप्रेसवे की सौगात दी जा रही है। अब जल्द ही यूपी में एक ओर 750 किमी लंबा कॉरिडोर विकसित किया जाने वाला है, जिसकी मंजूरी योगी सरकार (yogi government) की ओर से दी जा चुकी है। ये नया एक्सप्रेसवे 22 जिलों और 37 तहसीलों से होकर गुजरने वाला है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यूपी का ये एक्सप्रेसवे कहां बनाया जाने वाला है।

HBN News TV- (Expressway Updates) यूपी में एक ओर नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। अब यूपी में सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी शुरू होने वाली है। यूपी (UP New Expressway) में इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ये एक्सप्रेसवे 22 जिलों और 37 तहसीलों को कवर करने वाला है। आइए खबर में जानते हैं इस एक्सप्रेसवे के बारे में।

अगले तीन महीने में तैयार होगी DPR

उम्मीद है कि गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Shamli Expressway) की डीपीआर अगले तीन महीने में तैयार की जा सकती है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मुताबिक 31 मार्च 2026 तक इस एक्सप्रेसवे की डीपीआर फाइनल होते ही अप्रैल 2026 में प्रोजेक्ट की गजट अधिसूचना जारी की जा सकती है, जिससे जमीन अधिग्रहण और निर्माण का प्रोसेस तेजी से आगे बढ़ेगा।

अब होगा इस एक्सप्रेसवे का ऐलान

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नए शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे (Shamli-Gorakhpur Expressway) का ऐलान दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे के इनोग्रेशन में कर सकते हैं। योगी सरकार के इस नए प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन मिलने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू करने के प्रोसेस में तेजी आ सकती है।

कितना लंबा बनाया जाएगा यह एक्सप्रेसवे

यूपी से शुरू होने वाला ये नया एकसप्रेसवे (UP Expressway Projects) लगभग 750 किमी का लंबा बनाया जाने वाला है, जो हरियाणा और पश्चिमी यूपी से होते हुए सीधे गोरखपुर तक जुड़ने वाला है। यह एक्सप्रेसवे 22 जिलों और 37 तहसीलों से होकर गुजरने वाला है, जिससे यूपी के दोनों छोरों के बीच यात्रा सुगम होने के साथ ही कम समय में पूरी की जाएगी।

इस इकोनॉमिक कॉरिडोर से कनेक्ट होगा ये एक्सप्रेसवे

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

बता दें कि नया एक्सप्रेसवे 121 किमी लंबे अंबाला-शामली ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर (Greenfield Economic Corridor) से सीधे तौर पर कनेक्ट होने वाला है। जबकि इसके एकसप्रेसवे के पहले चरण में शामली क्षेत्र का विकास किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में थानाभवन के गोगवान-जलालपुर से गोरखपुर तक मार्ग विकसित किया जाएगा, जिससे यूपी का रोड नेटवर्क पहले से कहीं ज्यादा सुगम होगा।

कहां से शुरू होगा एक्सप्रेसवे का काम

NHAI परियोजना निदेशक के मुताबिक इस एक्सप्रेसव (UP Expressway Projects) के निर्माण के काम की शुरुआत थानाभवन क्षेत्र के गोगवान-जलालपुर से की जाने वाली है। 2026 में इस एक्सप्रेसवे के काम की शुरुआत से पहले प्रभावित जिलों, तहसीलों और गांवों की सूची का पब्लिकेशन किया जाएगा। उसके बाद ही राजस्व विभाग द्वारा भूमि सत्यापन और अधिग्रहण प्रोसेस (Expressway acquisition process) की शुरुआत की जाएगी।

यूपी में इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से लेकर पूर्वी यूपी तक लोगों को सफर सुगम होगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से तेज यातायात व्यवस्था के चलते व्यापारिक गतिविधियां में इजाफा होगा और उद्योगों, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

First published on: December 13, 2025 09:33 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading