Expressway Updates : सबसे बड़ा गेमचेंजर बनेगा ये एक्सप्रसवे, मिनटों में पूरा होगा घंटो का सफर
Expressway Updates : यूपी में नए-नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। अब जल्द ही यूपी में एक ऐसा एक्सप्रेसवे बनने वाला है, जो प्रदेश का सबसे बड़ा गेमचेंजर बनने वाला है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रदेश के साथ कई अन्य जिलों की कनेक्टिविटी बढ़ सकेगी। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यूपी का ये एक्सप्रेसवे कहां बनाया जाएगा।
HBN News TV-(Expressway Updates) यूपी की अन्य जिलों से दूरी को कम करने के लिए अब प्रदेश में गेमचेंजर एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। ये एक्सप्रेसवे ग्रीन फील्ड बनाया जाएगा। यूपी में इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। प्रदेश का ये नया एक्सप्रेसवे नई ऊंचाई देने वाला साबित हो सकता है। आइए खबर में जानते हैं यूपी के इस एक्सप्रेसवे के बारे में।
कितना लंबा बनेगा ये एक्सप्रेसवे
यूपी का ये नया एक्सप्रेसवे (Agra Gwalior Green Field Expressway) 85 किलोमीटर लंबा बनाया जाने वाला है और इस दायरे में यातायात को सुगम बनाने के लिए तीन एंट्री और तीन एग्जिट प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं, जिससे स्थानीय और लंबी दूरी के वाहनचालकों का रास्ता सुगम होगा।
बता दें कि यूपी के इस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (Green Field Expressways of UP) के किनारे स्थानीय ब्रिज का निर्माण नहीं किया जाएगा। यानी की अब रास्ते में बार-बार कट या अवरोध नहीं होंगे, इससे वाहनों को नई रफ्तार मिलेगी और साथ ही सड़क हादसों की संख्या कम हो जाएगी।
कम समय में पहुंच जाएंगे ग्वालियर से दिल्ली
यूपी का इस नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (UP Green Field Expressway) आगरा और ग्वालियर को आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे तौर पर कनेक्ट किया जाएगा। उसके बाद ग्वालियर से दिल्ली और नोएडा आने-जाने में लगभग दो घंटे 45 मिनट का समय लगेगा। यूपी के इस एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी व्यापार, पर्यटन और आवागमन के लिहाज से जरूरी मानी जा रही है।
पुराने राजमार्गों से कनेक्ट होगा ये एक्सप्रेसवे
यूपी का ये एक्सप्रेसवे ग्वालियर-आगरा राजमार्ग (Gwalior-Agra Highway) और ग्वालियर-इटावा राजमार्ग से भी सीधे तौर पर जुड़ेंगे, जिससे वाहनचालक बेहद कम समय में गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे और स्थानीय यातायात को भी राहत मिलेगी। यूपी (UP new Projects) के इस नए एक्सप्रेसवे आगरा-ग्वालियर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के बनने से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही व्यापार और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।
First published on: December 17, 2025 10:53 PM